गजराज ने महिला को कुचला, मौत
On
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना अंतर्गत टेंगरा गांव के बासासाई टोला में गुरुवार की देर रात एक हाथी ने 40 वर्षीय महिला को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिरंग कुई अपने चार बच्चों के साथ आंगन में सो रही थी, इसी बात रात के लगभग ग्यारह से सवा ग्यारह के बीच अचानक एक हाथी के आंगन में घुस गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जान बचाने के लिये सभी इधर-उधर भागने लगे। इसी क्रम में हाथी ने दरवाजे के भीतर से महिला को खींचकर कुचल डाला। विधायक प्रतिनिधि सुनील सिरका ने इसकी सूचना वन क्षेत्र पदाधिकारी हाट-गम्हारिया व थाना प्रभारी मंझारी को दी। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा देने की मांग भी की है।
[URIS id=8357]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







