होमगार्ड डीजी बीबी प्रधान को दी गई विदाई
On
रांची: 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी व झारखंड होमगार्ड के डीजी बीबी प्रधान मंगलवार को सेवानिवृत हो गये। इनके सम्मान में आहूत समारोह के तहत डोरंडा के जैप-1 ग्राउंड में अधिकारियों ने इन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मौके पर बीबी प्रधान ने कहा कि मैं अपनी सेवा से संतुष्ट हूं व जीवन में हर एक क्षण आप सबका प्यार यादगार रहेगा।
श्री प्रधान ने कहा कि कार्य के दौरान मुझे आपसभी का निरंतर सहयोग मिला। बताते चलें कि 26 नवंबर 2016 को डीजी रैंक में प्रोन्नति के बाद गृह विभाग के विशेष सचिव बीबी प्रधान को होमगार्ड का डीजी बनाया गया था। डीजीपी डीके पांडेय ने उनके सफल जीवन की कामना की। इस मौके पर पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







