आसमान से बरस रहे अंगारे, लोग हैं बेहाल
On
रांची: राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में आसमानी कहर लगातार जारी है। भीषण गर्मी के कारण यहां का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। भरी दुपहरिया में तो मानों आग के अंगारे बरस रहे हैं। पारा उपर जा रहा है और लोग गर्म हवा के थपेड़ों से बेहाल हैं। गर्मी से चेहरे झुलस रहे हैं।
रांची राजस्थान की राजधानी जयपुर से भी गर्म रह रही है। शुक्रवार को भी तापमान सामान्य से ज्यादा रिर्काड किया गया है। गुरुवार को तापमान में राजधानी ने बाजी मार ली थी। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि से लोग बेहाल हैं व तेज धूप और लू के थपेड़ों से जिंदगी हलकान हो गयी है। गर्मी में लगातार वृद्धि को देखते हुए राजधानी के कई स्कूलों ने अपनी छुट्टी के समय में परिवर्तन कर दिया है।
[URIS id=8357]
जिन स्कूलों में दिन के डेढ़ बजे छुट्टी हो रही थी, उनके समय में परिवर्तन कर 11.30 बजे कर दिया गया है, बताया जा रहा है कि शनिवार से गर्मी छुट्टी हो रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाये, तो रांची में वर्ष 2009 से 2018 तक में अधिकतम तापमान में इससे भी अधिक वृद्धि हुई है। वर्ष 2017 में 15 मई को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वर्ष 2009 में भी दो मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच







