हाईवा स्कूल में घुसा, तीन छात्राएं हुई घायल, दो की स्थिति गंभीर

हाईवा स्कूल में घुसा, तीन छात्राएं हुई घायल, दो की स्थिति गंभीर

संतोष वर्मा
चाईबासा: मंगलवार की शाम करीब चार बजे नोवामुण्डी से चाईबासा की ओर जाने वाली आयरन लदा एक हाईवा जगन्नाथपुर पदमावत्ती जैन शिशु विद्यामंदीर स्कूल परिसर में दिवाल तोड़ कर घुस जाने के कारण कोचिंग पढ़ने आयी तीन छात्रा बुरी तरह घायल हो गयी।
घटना को लेकर स्थानिय ग्रामीण स्कुल प्रागण में जुट गये। घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार स्थानीय संजिवनी सेवा सदन में किया गया। बाद में दो छात्रा की स्थिती गंभीर होने के कारण जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।
वहीं घटना की सुचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच करने में जुट गये।
दुर्घटना ग्रस्त हाईवा के चालक को अपने कब्जा में लेकर थाना भेज दिया गया। इधर विद्यालय प्रबधन समिति के पदाधिकारी और स्थानिय जनप्रतिनिधि भी मदद के लिए विद्यालय पहुंचे।
हाईवा चालक की पिटाई भी जमकर ग्रामीणों ने किया। प्राप्त जानकारी से मंगलवार को ओड़िसा से हजारीबाग के बड़कागांव कोयला खदान के लिए 12 खाली हाईवा जा रही थी।
उसी क्रम में गाड़ी संख्या OD09H 7601 हाईवा गलत दिशा में जाकर शिशु विद्यामंदीर के दिवाल को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। वहीं जिस दिवाल को तोड़ते हुए हाईवा घुसी थी उस कमरे में हॉस्टल के 25- 30 बच्चों का कोचिंग चल रहा था।
कोचिंग करने के लिए उक्त कक्षा में सालु कुमार गोप आठ वीं कक्षा की छात्रा, जो निश्चिंतपुर की रहने वाली है। अमिसा गोप कोठगढ़ आठवीं कक्षा व सोनी सिंकु छोटी बच्ची पढ़ने के लिए प्रतिक्षा कर रही थी। उसी दौरान हाईवा विद्यालय के कमरे से जा टकराई।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, प्रचार्य श्री गोस्वामी सहित अन्य लोगों नें घायल छात्राओं को विद्यालय से सटे संजीवनी सेवा सदन ले गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सालु कुमारी गोप व अमिसा गोप को गंभीर चोट लगने के कारण दोनों घायल छात्राओं को बेहतर ईलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।
जबकी सोनी सिंकु का ईलाज स्थानीय अस्पताल में चल रही है। बताया गया की गिरफ्तार हाईवा चालक संदीप कुमार सिंह जो चतरा निवासी है और खाली गाड़ी लेकर बड़कागांव हजारिबाग कोयला खद्दान जा रहा था। वहीं हाल ही में संदीप गाड़ी चलाने के लिए स्टेरिंग पकड़ा था।थाना प्रभारी द्वारा लाईसेंस मांगा गया तो संदीप ने डीएल भी नहीं दिखा पाया।
दुर्घटनाग्रस्त हाईवा क्योझर ओड़िसा की है:
विद्यालय परिसर में घुसने वाली हाईवा क्योझर ओड़िसा के सुमित्रा रंजन साव के नाम है जो परिवहन विभाग के नाम खाते में दर्ज है।
अनहोनी होने से टला:
पद्दमावती जैन शिशु विद्यामंदीर जगन्नाथपुर के लिए मंगलवार का दीन हादसा भरा दिन रहा। हलांकी भगवान का शुक्र है की जिस वक्त हादसा हुई उस समय उस कक्षा में 25-30 छात्र- छात्राएं कोचिंग के लिए नहीं पहूंची थी, यदि काफी संख्या में छात्राएं होती तो एक बड़ा अनहोनी हो जाता कई छात्र काल के गाल में समा जाती।
हादसा के बाद विद्यालय परिसर में मचा अफरातफरी
जिस समय विद्यालय परिसर में हाईवा दुर्घटनाग्रस्त हुई थी उसके बाद विद्यालय प्रागंण में अफरातफरी मच गया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक