प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थी हुए शामिल

प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थी हुए शामिल

  • पांच नवम्बर को किया जाएगा परिणाम घोषित

 

गौरव गुप्ता

Jharkhand Govt Ad
बगोदर(गिरिडीह): ग्राम सभा घंघरी- बेको द्वारा आयोजित जिला स्तरीय टैलेंट हंट ( प्रतिभा खोज परीक्षा) का आयोजन बेको के तीन परीक्षा केंद्रों में किया गया।क्रमशः डीवाइन पब्लिक स्कूल बेको, बेको उच्च विद्यालय गोपालड़ीह, आदर्श पब्लिक स्कूल बेको शामिल है।

आयोजित प्रतिभा खोज में सातवीं से लेकर दसवी कक्षा तक की छात्र- छात्रों का लिया गया। जिसमें करीब 61 विद्यालयों के लगभग 990 छात्रों ने परीक्षा दिया। जिसमें गिरिडीह, हजारीबाग बोकारो और धनबाद के बच्चे शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: परीक्षाओं में धांधली एवं अनियमितताओं के विरोध में भाजपा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

परीक्षा सफल आयोजन में तीन प्रवेक्षक 71 वीक्षक की मदद से लिया गया। वहीं परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए बगोदर पुलिस के द्वारा भी समय – सामय पर केंद्रों का अवलोकन किया गया।

यह भी पढ़ें: Politics News: हेमंत सरकार की सभी भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच हो: प्रतुल शाहदेव

आयोजित परीक्षा दो घंटे का विषयवार सामान्य ज्ञान और गणित विषयों पर आधारित 100 अंको का प्रश्‍न पूछे गए थे। परीक्षा के सफल आयोजन में प्रतिभा विकास मंच के पदाधिकारियों का बढ़चढ़ कर सहयोग रहा।

आयोजित परीक्षा को लेकर प्रतिभा विकास मंच के अध्यक्ष हीरामन महतो ने बताया कि उक्त परीक्षा विगत वर्ष 2013 से लिया जा रहा है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को एक आयाम मिल सके।

इसके साथ ही छात्र- छात्राओं को शैक्षणिक व बौद्धिक विकास को उजागर करना है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करना है। परीक्षा का परिणाम आगामी पांच नवम्बर को घोषित किया जायेगा। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान सामानित किया जायेगा।

परीक्षा के सफल आयोजन में मुख्य रूप से वही केंद्र अधीक्षक के रूप में रहमत अंसारी सच्चिदानंद सिंह, गणेश कुमार, ममता राणा, नियंत्रित पदाधिकारी अजय कुमार महतो को बनाया गया। इसके साथ ही प्रतिभा विकास मंच के अध्यक्ष हिरामन महतो, सचिव शमसाद आलम, उपाध्यक्ष नारायण महतो, परीक्षा नियंत्रक गुलाबचंद ठाकुर के आलावा, अजय कुमार महतो, दिनेश साहू, अरविंद साहू, लखन साव, हाफिज अंसारी, नवीन कुमार, अलोकिक कुमार सागर, आफताब अहमद, रंजीत कुमार राणा, पंकज कुमार, सफी अंसारी, अरविंद साहू, गोयल रंजन दीप, संजय मंडल, उमाशंकर महतो, जावेद अख्तर के द्वारा सहयोग किया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम
Dumka News:विश्व स्तनपान सप्ताह पर रामगढ़ में अनूठी पहल, गोद भराई, अन्नप्राशन और सम्मान समारोह आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच
Accident News: उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक लापता
Crime News: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार
India-Pakistan: आतंकवाद मुक्त माहौल के बिना संबंध सामान्य नहीं हो सकते: केन्द्र
Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
National Handloom Day: हस्तकरघा भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक: राज्यपाल
Pakur News: बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप: उर्मिला हेम्ब्रम