रामगढ़: राष्ट्रवाद की ओर मुखातिब विद्यार्थी: गौतम
On
रामगढ: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला संयोजक गौतम कुमार महतो ने अभाविप की राष्ट्रवादी विचारधारा को रांची विश्वविद्यालय के छात्रों ने स्वीकारा है और उसने राष्ट्र विरोधी विचारधारा को जबाव दिया है। उन्होंने रांची विवि छात्रसंघ 2019 में अभविप की जीत को ऐतिहासिक बताया हैं
उन्होंने अभाविप का समर्थन कर वोट देने वालों का हृदय से आभार प्रकट किया हैं। कहा कि इतनी बड़ी जीत के असली हकदार सभी छात्र हैं। श्री महतो ने कहा कि अभाविप 67, एसीएस 22 व आजसू ने 6 सीटें जीती है। कहा कि विचारधारा की लड़ाई में हम वादा करते हैं हर बार की तरह इस बार भी अभाविप सभी छात्रों के साथ विवि कैंपस में रहकर 365 दिन विद्यार्थी हित मे काम करेगा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







