रामगढ़: हिंदी के विकास में पत्रकारिता पर व्याख्यान, मीडियाकर्मी सम्मानित हुए

रामगढ़: हिंदी के विकास में पत्रकारिता पर व्याख्यान, मीडियाकर्मी सम्मानित हुए

रामगढ़: राधा गोविंद विश्वविद्यालय के बैनर तले शनिवार को हिंदी पखवाड़ा के तहत हिंदी भाषा के विकास में पत्रकारिता के योगदान पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बाबत सभी प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों को विश्वविद्यालय प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार बैजनाथ मिश्र, विशिष्ट अतिथि योगेश किसलय, शैलेंद्र कुमार दुबे व दिलीप कुमार उपस्थित थे। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएल शाह ने कहा कि हिंदी भाषा का निर्माण व आगे बढ़ाने का कार्य पत्रकारिता ने किया है। किसी भी देश के विकास का आधार भाषा ही है। अतः देश के युवाओं को हिंदी भाषा के महत्व को समझना अति आवश्यक है।
पत्रकार योगेश किसलय ने कहा कि पत्रकारिता तभी शुद्ध होगी, जब भाषा शुद्ध होगी। कार्यक्रम में मंच संचालन राकेश रंजन तथा धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ निर्मल कुमार मंडल ने किया। मौके पर कुलपति प्रोफेसर डॉ एम रजीउद्दीन, प्रियंका कुमारी, अजय कुमार, संजय कुमार, डॉ अशोक कुमार एवं विश्व विद्यालय के शिक्षक गण एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक