कानून बनाना होगा वरना, विधानसभा का घेराव किया जाएगा

रांची । रविवार को अभिभावक संघर्ष समिति की सभा कडरू चिल्ड्रेन्स पार्क में की गयी। सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अमृतेश पाठक ने कहा कि सरकारी स्कूलों की बदहाली घटिया शिक्षा व्यवस्था ने हमें मजबूरी में निजी स्कूलों के हाथों लूटने के लिए छोड़ दिया है। निजी स्कूलों ने हमारे मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाने तरीके से पैसा कमाने का जरिया बना लिया है। मजबूरी में निजी स्कूलों के अभिभावकों को किताब, कापी, ड्रेस आदि भी स्कूल के अंदर ही लेना पड़ता है। लेकिन जनप्रतिनिधि और प्रशासन को इसकी कोई परवाह नहीं है। क्योंकि सभी नेता, मंत्री और अधिकारियों को कोई असुविधा नहीं होती। बीच में मध्य, निम्न मध्य और गरीब परिवार के बच्चे मारे जाते हैं। पाठक ने कहा कि सरकार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में निजी स्कूलों की मनमानी और शोषण तथा फीस के निर्धारण के लिए कानून बनाना होगा नहीं, तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा। निजी स्कूलों में पिछले सात सालों से गरीब और वंचित तबके के लोगों के बच्चों का नामांकन मे सरकार और निजी स्कूलों ने जान बूझकर लापरवाही बरती है। जिससे हजारों जरूरत मंद बच्चों को गुणात्मक शिक्षा के अधिकार से वंचित होना पड़ा। सरकार को इसकी जांच करना होगा। नहीं तो मामला कोर्ट में जाएगा। सभा के दौरान ही सैकड़ों गरीब परिवार के बच्चों की सूची तैयार की गयी। जिसे डीएससी को नामांकन सुनिश्चित करने के लिए सौंपा जाएगा। सभा को वरीय सदस्य किशोर महापात्रा, विरेन्द्र प्रसाद, संजय चौधरी, रोमूला वसंती तिग्गा, रीना किस्पोटा, पूनम होरो, मुकेश खत्री एवं कौशल किशोर ने भी संबोधित किया। सभा में रांची के सभी क्षेत्रों से भारी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति हुई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Accident News: उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक लापता Accident News: उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक लापता
Crime News: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार
India-Pakistan: आतंकवाद मुक्त माहौल के बिना संबंध सामान्य नहीं हो सकते: केन्द्र
Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
National Handloom Day: हस्तकरघा भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक: राज्यपाल
Pakur News: बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप: उर्मिला हेम्ब्रम
JPSC विवाद: रांची में AISA मार्च के दौरान हंगामा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही
China Border News: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना की घुसपैठ की खबरों को मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने किया खारिज
Student Protest: अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, बोलने की स्थिति में नहीं