अभाविप के बैनर तले झारखंड टेक्निकल विवि का घेराव

अभाविप के बैनर तले झारखंड टेक्निकल विवि का घेराव

रांची: डिप्लोमा व बीटेक की परीक्षा फॉर्म भरने नहीं दिए जाने के कारण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले हजारों छात्रों ने झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी एवं स्टेट बोर्ड टेक्निकल एजुकेशन का घेराव किया। इस बाबत निजी इंजीनियरिंग व डिप्लोमा कॉलेज की मान्यता रद्द हो जाने के कारण छात्र संशय में हैं। छात्रों की बात रखने के लिए अभाविप के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा सोमवार को यूनिवर्सिटी के कुलपति गोपाल पाठक से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
गौरतलब है कि पूरे झारखंड प्रदेश में 11 पॉलिटेक्निक एवं 8 बीटेक कॉलेजों की मान्यता रद्द हो जाने के कारण लगभग 22000 छात्र परीक्षा से वंचित हो गए हैं। छात्रों का कहना है मान्यता को लेकर जो भी दिक्कतें हैं वह कॉलेज प्रबंधन को समझना चाहिए। इसमें छात्रों की क्या गलती है ? परीक्षा फॉर्म भरने देना चाहिए, बीच सत्र में मान्यता समाप्त करना सही नहीं है।

[URIS id=9499]

प्रदर्शन के दौरान कुलपति इन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र नही माने। छात्रों व विद्यार्थी परिषद का साफ कहना है कि जब तक लिखित में हमें कोई आश्वासन नहीं मिलता है, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। लगभग पांच घंटे तक हुये प्रदर्शन के बाद आखिरकार यूनिवर्सिटी के कुलपति द्वारा एक पत्र जारी कर परीक्षा की तिथि को अनिश्चितकालीन दिनों के लिए बढ़ा दिया गया। इसके बाद छात्रों का प्रदर्शन समाप्त हुआ। मौके पर अभाविप के प्रतिनिधि मंडल में प्रांत सोशल मीडिया प्रभारी विशाल सिंह, महानगर संगठन मंत्री प्रताप सिंह, रांची महानगर सह मंत्री कुमार दुर्गेश, विभाग संगठन मंत्री बबन बैठा, संजय महतो, आदित्य सिंह, महिपाल, अभिषेक कुमार, सिद्धांत राम, रोहित ठाकुर सौरव बॉस राहुल मिश्रा अंकित कुमार, अनिकेत कुमार, बमबारी, श्यामानंद, प्रणव एवं सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी