इंडियन एजुकेशन फेस्टीवल का देशभर में भव्य आयोजन
On
एकेडमिया और इंडस्ट्री में तालमेल की आज आवश्यकता- अनिल डी सहस्त्रबुद्धे, चेयरमैन, एआईसीटीई
ऩईदिल्ली: इंडियन एजुकेशन फेस्टीवल का देशभर में भव्य आयोजन किया गया। सेंटर फॉर एजुकेशन ग्रोथ एंड रिसर्च (सीईजीआर) के द्वारा आयोजित इस फेस्टीवल का आयोजन देशभर में 15 राज्यों में एक साथ 56 विभिन्न जगहों पर हुआ। इस फेस्टीवल का मुख्य आयोजन दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित इरोज होटल में किया गया।
इस मौके पर AICTE के चेयरमैन अनिल डी सहस्त्रबुद्धे ने सीईजीआर को इस फेस्टीवल के आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि आज देश में शिक्षा के लिए ऐसे आयोजनों का काफी महत्व है। उन्होंने कहा कि हम बच्चों को पढ़ा सकते हैं, लेकिन इंडस्ट्री को भी एकेडमिया से तालमेल बनाकर तैयार करना होगा जिससे की छात्र बेहतरीन रूप से देश को आगे ले जा सके। आज काफी कुछ बदलाव हुआ है लेकिन अब भी बहुत कुछ करने की जरूरत है। सीईजीआर ने जिस प्रकार से देश भर में एक साथ एजुकेशन फेस्टीवल का आयोजन किया है वह अपने आप में अद्भूत है।
इस मौके पर नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडेशन के चेयरमैन प्रो केके अग्रवाल ने कहा कि सीईजीआर ने जो कदम उठाए हैं इसका दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। अभी तक होता यह आया है कि हजारों आदमी ओर एक संस्था होता है लेकिन सीईजीआर में एक आदमी और हजारों संस्थाएं इनके साथ हैं। उन्होंने करिकुलम में एकरुपता लाने की जरूरत पर बल दिया।
प्रो. केके अग्रवाल ने कहा कि कुछ इंजीनियरींग कोर्स में एकरुपता आई है लेकिन अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है। इस मौके पर AICTE के मेम्बर सेक्रेटरी व सीईजीआर के प्रेसिडेंट प्रो. एपी मित्तल ने कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत भाषण किया और सीईजीआर के छह वर्षों की यात्रा के बारे में वर्णन करते हुए कहा कि आज सीईजीआर ने जो प्रण लिए हैं उसमें शिक्षा के गुणवत्ता को सुधारने का है। जिसके लिए सीईजीआर वचनबद्ध हैं। फेस्टीवल का समापन सीईजीआर के डायरेक्टर रविश रोशन के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। गौरतलब है कि सीईजीआर देश का लीडिंग एजुकेशन थिंक टैंक है जिसके पास चार इनोवेशन की उपलब्धि हासिल है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand









