गिरिडीह: बिरहोर बच्चों के बीच जागरुकता अभियान

गिरिडीह: बिरहोर बच्चों के बीच जागरुकता अभियान

गिरिडीह: सोमवार को गिरिडीह बोड़ो छात्रावास में बिरहोर छात्र- छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। आयोजनकर्ता संस्था यूथ कल्चर सोसायटी व संकल्प ने सामूहिक रुप से शिक्षा के महत्व सहित जेंडर इक्वलिटी विषय पर बातचीत की। छात्राओं को इस बाबत सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका शक्ति ने गुड टच- बैड टच ,सेक्सुअल हरासमेंट, इव टीजिंग, हेल्थ एंड हाइजीन, फिजिकल चेंजेज, जेंडर इक्वलिटी, वैल्यू ऑफ एजुकेशन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने समाज में घटने वाले कई अनजाने पहलुओं पर अपनी राय बच्चों के बीच बड़ी बेबाकी से रखी। उन्होंने बताया कि गुड टच और बैड टच में क्या अंतर है। बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति बगैर आपकी मर्जी से आपके शरीर को छूने की कोशिश करता है तो उसका पुरजोर विरोध करना चाहिए। चिल्ला कर लोगों को बुलाना चाहिए व मां- पिता को इस बात की जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने एक गुड़िया का उपयोग कर विषय को बताया।

Jharkhand Govt Ad
इसके अलावे स्वच्छता व समय के साथ होने वाले शारीरिक बदलाव पर भी बच्चों को जानकारी दी। कार्यक्रम में गिरिडीह जिला समन्वयक सोमनाथ केसरी ने लैंगिक असमानता और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रियंका शक्ति, शिक्षक आनंद कुमार, वार्डन किरण कुमारी, रंजीत प्रसाद सहित कई लोगों ने अहम भूमिका अदा की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा
Sahibganj News: तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, सड़क की बनावट पर उठे सवाल
संस्कार भारती रांची का सावन मिलन, कजरी और कविताओं से सजा कार्यक्रम
Deoghar News: तीसरी सोमवारी पर कंट्रोल रूम से मेला क्षेत्र की निगरानी, कतार प्रबंधन पर प्रशासन की पैनी नजर
Sahibganj News: तीन दिवसीय मां मनसा विषहरी पूजा शुरू, तैयारियां पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम