सीआईटी में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस
On
रांची: कैंब्रिज ग्रुप ऑफ इंस्टीच्युशंस के सभी संस्थानों में 73 वां स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कैंब्रिज ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सचिव अभिषेक सिंह ने गौतमबुद्धा इंटरनेशनल स्कूल में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी, वहीं इसके बाद सभी संस्थानों के प्राचार्यों द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। कमला नेहरू इंटर कालेज में प्राचार्य डाॅ पीके शर्मा ने झंडोत्तोलन करने के बाद सभी को शुभकामनाएं दी। कहा कि आज का दिन हर हिन्दुस्तानी के लिए गर्व का दिन है। इस लहराते हुए तिरंगे को देखकर हर हिन्दुस्तानी का सिर गर्व एवं स्वाभिमान से ऊंचा उठ जाता है। राष्ट्र के प्रति प्रेम और देशभक्ति की भावना से ओत- प्रोत हर देशवासी अपने राष्ट्र एवं राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध एवं संकल्पित है। कहा कि हम सब जानते हैं कि यह आजादी हमें सस्ते में नहीं मिली है और इसे पाने के लिए कई महापुरुषों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताये राह पर चलकर देश को विकास के शिखर पर पहुंचाना है।
[URIS id=9499]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







