सीएम की समीक्षा के बाद डीसी-डीडीसी रेस

सीएम की समीक्षा के बाद डीसी-डीडीसी रेस

– बीडीओ-सीओ को केंद्र-राज्य की योजना को तेजी से निबटाने के निर्देश
स्टेट ब्यूरो: मुख्यमंत्री रघुवर दास के समीक्षा बैठक करने के दूसरे दिन से जिलों के उपायुक्त टास्क पूरा करने में जुट गये हैं। रांची डीसी राय महिमापत रे की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में जिले के सभी बीडीओ व सीओ को बैठक कर मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना व उसके ऑपरेशनल सेटअप, लंबित म्यूटेशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सोलर स्ट्रीट लाइट पेवर ब्लॉक व सोलर आधारित जलापूर्ति प्रणाली के अधिष्ठापन का चिन्हितकरण कर इसमें तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।
डीसी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लंबित मामलों की समीक्षा, सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों में जलापूर्ति विद्युत की उपलब्धता, सभी खाली सरकारी भवनों की ऑनलाइन पोर्टल में इंट्री, कमल क्लब का निबंधन और राशि की उपयोगिता प्रमाण पत्र व स्वामी विवेकानंद निशक्तता स्वालंबन योजना को लेकर समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उपायुक्त मुख्यमंत्री कृषि योजना व प्रधानमंत्री किसान योजना के लक्ष्य को जल्द पूरा करने को कहा। इसके अलावे दोनों योजनाओं में लाभुकों का चयन वंशावली के माध्यम से होगा, इसकी सूचना जल्द ही दे दी जायेगी। कहा कि दोनों योजनाओं में एक एकड़ से कम जमीनवाले किसानों को प्राथमिकता देनी है। म्यूटेशन के लंबित मामलों को लेकर उपायुक्त ने बीडीओ-सीओ को जल्द से जल्द निष्पादित करने के निर्देश दिये। कहा कि वो 75 दिन से उपर लंबित म्यूटेशन के मामलों की हर सप्ताह समीक्षा करें।

[URIS id=8357]

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए डीसी ने शहरी क्षेत्रों के सीओ को नगर निगम में समीक्षा कर लंबित मामलों की जानकारी लेने का निर्देश दिया। डीडीसी ने ने प्रधानमंत्री आवास योजना व मनरेगा में लंबित भुगतान को लेकर भी बीडीओ-सीओ को निर्देश दिये। उन्होंने पंचायत स्तर पर तय लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने पेयजल के लिए सभी प्रखंडों में चल रही हेल्पलाइन नंबर में आयी शिकायतों की रिर्पोट देने का निर्देश भी दिया। इस बाबत विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी को छूटे हुए लाभुकों का केवाईसी जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त रे ने बीडीओ-सीओ को मुखियाओं के साथ बैठक कर स्ट्रीट लाइट, पेवर ब्लाॅक और जलापूर्ति योजना से संबंधित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की दिश में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने हेल्थ व वेलनेस सेंटर को चलायमान करने, हेल्थ सब सेंटर पर पानी व बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करने, विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सरकारी कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों मे शपथ दिलाने व स्कूलों में येलो लाइन खींचने को लेकर बीडीओ-सीओ को निर्देश दिया। दिये। खाली पडे़ सरकारी भवनों का ऑनलाइन पोर्टल में इंट्री सुनिश्चित कराने सहित कमल क्लब रजिस्टर करने को लेकर भी डीसी ने निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता, जिला नजारत उप समाहर्ता, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी व सभी प्रखंड के बीडीओ-सीओ मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत