डीसी ने दिलाई तम्बाकू निषेध की शपथ

डीसी ने दिलाई तम्बाकू निषेध की शपथ

रांची: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रांची समाहरणालय में सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को तंबाकू निषेध शपथ दिलाई गई। उपायुक्त राय महिमापत रे ने इस मौके पर कहा कि आज के दिन स्कूलों में 100 गज के दायरे में येलो लाइन खींची जा रही है, जिसके अंदर किसी भी परिस्थिति में तंबाकू का सेवन या बिक्री पर प्रतिबंध होगा।
श्री रे ने कोटपा-2003 के अन्तर्गत प्रावधनित धाराओं का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने की बात भी कही। गौरतलब हो कि विश्वभर में लगभग 60 लाख लोग हर साल तंबाकू के सेवन से अपनी जान गवां देते हैं। तंबाकू के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह, टीबी, लकवा, फेफड़े आदि रोग से लोग ग्रसित हो जाते हैं। उन्होंने इस दौरान शपथ दिलाई की हम लोग धूम्रपान व तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं करेंगे व न ही तंबाकू कंपनियों से किसी प्रकार का सहयोग लेंगे। इसके सेवन से समाज को होने वाले नुकसान से बचाएंगे।

[URIS id=8357]

हस्ताक्षर अभियान चला
शुक्रवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर सुबह साढ़े छह बजे अल्बर्ट एक्का चौक में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक हिमांशु धूत थे। समारोह में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विशाल पाड़ीया सचिव विकास अग्रवाल, अर्जुन सिंघानिया, आशीष अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, निखिल पोद्दार, अमित जांगिड़ समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी प्रवक्ता पवन मुरारका ने दी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार
India-Pakistan: आतंकवाद मुक्त माहौल के बिना संबंध सामान्य नहीं हो सकते: केन्द्र
Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
National Handloom Day: हस्तकरघा भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक: राज्यपाल
Pakur News: बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप: उर्मिला हेम्ब्रम
JPSC विवाद: रांची में AISA मार्च के दौरान हंगामा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही
China Border News: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना की घुसपैठ की खबरों को मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने किया खारिज
Student Protest: अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, बोलने की स्थिति में नहीं
Sahibganj News: हावड़ा-गया एक्सप्रेस में तस्करी का प्रयास नाकाम, टॉयलेट की छत से 40 कैन बीयर बरामद
Ranchi News : राहुल गांधी ने छात्रों की सुनी आवाज, भाजपा सिर्फ सियासत कर रही है: विजय शंकर नायक