पुलिस हाजत में फांसी के फंदे पर झूला युवक, मौत

पुलिस हाजत में फांसी के फंदे पर झूला युवक, मौत

चोरी के आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार
रांची: राजधानी के रातू थाना के हाजत में बंद अभियुक्त नेसार अंसारी (23 वर्ष) ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। कंबल को फाड़कर उसने हाजत में बने बाथरूम के बेटिलेटर में ही फांसी लगा आत्महत्या कर ली। रातू थाना क्षेत्र के फुटकलटोली स्थित अलकमर कॉलोनी में चार दिन पूर्व एक घर में चोरी हुई थी। उसी आरोप में नेसार अंसारी पिता कलीम अंसारी को पकड़ा गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
बुधवार को अभियुक्त को गिरफ्तार कर रातू पुलिस पूछताछ कर रही थी। इस बीच थाना हाजत के शौचालय के वेंटिलेटर से कंबल का फंदा बनाकर फांसी लगाकर झूल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों में आक्रोश है। तीन दिन पूर्व पुलिस ने पकड़ा मृतक नेसार अंसारी की पत्नी ने पुलिस पर आरोप लगाया की तीन दिन पूर्व ही पुलिस चोरी के एक मामले में उसे अपने साथ ले गयी थी। मृतक के पत्नी का कहना था कि आखिर तीन दिनों तक पुलिस उसके शौहर को क्यो हाजत में रखा ? क्यों नहीं जेल भेजा। पत्नी ने कहा अब हम लोगों की देखभाल कौन करेगा ? मूलत: चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के रहने वाले नेसार अंसारी की चार माह पूर्व पलामू की नुसरत परबीन से निकाह हुआ था। 15 दिन पूर्व पत्नी के साथ रांची आया था। यहां रातू थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। इस मामले की जानकारी मिलते ही रातू थाने की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रांची के सीनियर एसपी, ग्रामीण एसपी और डीएसपी मामले की जांच के लिए रातू थाना पहुंचे हुए हैं।
इस बाबत पुलिस का कहना है कि उसे चोरी के एक मामले में गिरफ्तार कर के थाने लाया गया था। निसार को पुरुष हाजत में बंद किया गया था। सुबह पुलिस ने देखा कि निसार कंबल को फाड़ कर उसकी रस्सी बना कर फांसी लगाए हुए है। ग्रामीण एसपी ने नेसार अंसारी की पत्नी और सास को थाने में ही रोके रखा है। इस बाबत सवाल के जवाब में कहा कि मीडिया व लोगों के बीच गलत मैसेज नहीं जाने के कारण ऐसा किया गया है। कहा कि कोई भी दोषी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा और मामले की तह तक जाकर पुलिस सच्चाई सामने रखेगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष
Student Protest: राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील
NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव
तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन