काल बना मैसेज का रिप्लाई, युवक की चाकू मारकर हत्या
On
हजारीबाग: जिले के कटकमदाग थाना के अंतर्गत सुल्ताना गाँव के युवक को चाक़ू मारकर हत्या कर दी गई। युवक द्वारा मोबाइल के मैसेज का रिप्लाई करना उसके लिए मौत का कारण बन गया। मृतक की पहचान सलमान अंसारी के रूप में की गयी, जिसकी उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है। हत्या से आक्रोशित युवक के परिजन एवं ग्रामीणों ने हजारीबाग-सिमरिया रोड को जाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
जानकारी के अनुसार आरोपी बड़कागाँव थाना के चन्दौल निवासी मोहम्मद फैसल की पत्नी के नंबर से सलमान के फोन पर दो दिनों पहले गुड मॉर्निंग का मैसेज आया। जिसका रिप्लाई उसने गुड मॉर्निंग करके दिया। जब फैसल ने मैसेज देखा तो उसने अपनी पत्नी से इस बारे में जानकारी लिया। जिसके बाद आरोपी अपने भाई असलम और दो साथियों के साथ 25 फरवरी को सुल्ताना स्थित अपने ससुराल गया, जहाँ पर उसने अपने ससुराल वालों को इस बारे में जानकारी दी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



