डिक्की तोड़ उचक्कों ने उड़ाया 40 हजार
On
बगोदर(गिरिडीह): बगोदर बाजार में मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर रुपए उड़ाया जाना, तो कभी बाइक चोरी तथा छिनतई की वारदात थमने का नाम ही नहीं ले रही। शुक्रवार को उचकों ने बगोदर थाना अत्तर्गत पोखरिया निवासी चन्द्रशेखर महतो के 40 हज़ार पर हाथ साफ किया। पीड़ित बैंक ऑफ इंडिया बगोदर शाखा से चालीस हजार रुपये निकालकर बाइक के डिक्की में रख दिया और वह चप्पल की दुकान में खरीदारी के लिया गया। इधर मौका देख उचको ने बाइक की डिक्की तोड़कर 40 हजार रुपए उड़ा लिये। पीड़ित चन्द्रशेखर महतो ने बगोदर थाना मे लिखित आवेदन देकर कहा है कि बैंक ऑफ इंडिया बगोदर शाखा से चालीस हजार रु० निकालकर घर जाने के क्रम बगोदर थाना से कुछ ही दुरी पर बगल मे चप्पल दुकान मे खरीदारी के लिए गया था, और मोटरसाइकिल चप्पल दुकान के बाहर खड़ा कर दिया। इतनी मे उच्चकों ने डिक्की तोड, हाथ साफ कर लिया। चोर भागने में सफल रहे, वहीं बगोदर पुलिस मामले को लेकर जांच मे जुट गई है, इधर बगोदर में आए दिन हो रही इस तरह की वारदात से लोग अपने को असुरक्षित महसूस करने लगे है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







