अपराधियों पर कसें नकेल, विधि-व्यवस्था मजबूत करें: डीजीपी

अपराधियों पर कसें नकेल, विधि-व्यवस्था मजबूत करें: डीजीपी

रांची: झारखंड के डीजीपी केएन चौबे ने शनिवार को स्मार्ट पुलिसिंग, विधि व्यवस्था व कांडों के निष्पादन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। इस बाबत राज्यभर के सभी रेंज के आईजी, डीआईजी और जिलों के एसएसपी व एसपी मौजूद थे। सुपरविजन रिर्पोट के अपडेट, नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई के अलावे दीपावली, काली पूजा व छठ के मद्देनजर विधि-व्यवस्था व आपसी भाईचारा को बरकरार रखने को लेकर भी उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

डीजीपी ने विधि व्यवस्था को लेकर एसएससी व एसपी को दायित्व सौंपा, जबकि डीआईजी को मॉनिटरिंग की जवाबदेही दी गई है। श्री चौबे ने आज पुलिस मुख्यालय में बैठक के दौरान सभी एसएसपी व एसपी से पूछा कि सुपरविजन रिपोर्ट निकलने के बाद एसपी द्वारा कितने का रिपोर्ट-1 निकाला गया है। कितने केस एसपी के रिपोर्ट-2 नहीं निकलने की वजह से पेंडिंग हैं। इसके अतिरिक्त कितने सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कौन-कौन सकी कार्रवाई की गई है ?

बैठक में पूजा के दौरान पुख्ता सुरक्षा इंतजामात करने का निर्देश दिया गया है। इस बाबत एडीजी रैंक के अधिकारियों सहित सीआरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद रहे। डीजपी ने बैठक में पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय बनाकर क्राइम कंट्रोल के साथ-साथ विधि-व्यवस्था और पुलिसिंग के कई अहम पहलुओं पर कई टिप्स दिए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं