शादी का झांसा देकर विधवा की अस्मत लूटता रहा दारोगा, सस्पेंड

शादी का झांसा देकर विधवा की अस्मत लूटता रहा दारोगा, सस्पेंड

स्टेट ब्यूरो: गिरिडीह जिले में पदस्थापित दारोगा भैयाराम उंराव को एक विधवा की शिकायत पर रविवार को एसपी ने संस्पेड कर दिया है। उस पर महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता मुफस्सिल थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
पीड़िता ने बगोदर थाना के भैयाराम के खिलाफ अपने शिकायतवाद में कहा है कि दारोगा ने पहले शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया और अब शादी से इनकार करने के साथ- साथ उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। शिकायत में जानकारी दी गई है कि 2017 में दारोगा मुफस्सिल थाना में पदस्थापित था। पीड़िता सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के कारण हमेशा थाने जाया करती थी, इसी कड़ी में दारोगा ने पीड़िता से कहा कि उसकी पत्नी का मौत हो गयी है व बच्चे बाहर पढ़ते हैं। खाना बनाने के लिए वह किसी की तलाश करे। पीड़िता ने एक महिला को उसके घर पर खाना बनाने के लिये रखवाया। इसके बाद दोनों एक- दूसरे से फोन पर बातें करने लगे। 2018 में दरोगा का तबादला मधुबन थाना हो गया। होली के मौके पर उसने पीड़िता को फोन करके मधुबन में लगने वाले मेले में बुलाया। जब महिला वहां पहुंची तो दारोगा ने उसका यौन शोषण किया।
पीड़िता का कहना है कि उसे दारोगा हमेशा बुलाकर यौन शोषण करता था। उसे एक माह तक एक किराये के मकान में रखकर विवाह का झांसा देकर पत्नी की तरह रखा। बीते 12 जुलाई को वहां अचानक एक महिला पहुंची व अपने को उसकी पत्नी बताते हुए झगड़ा करने लगी। दारोगा के सुर के उसके विरोधी हो गये और उसने उसे घर से भगा दिया। पीड़िता ने बताया कि उसने अपने शिकायत की प्रति उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, राज्य के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को भी भेजी है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत