अपराधियों ने रिवाल्वर के बट से मारकर रिटायर्ड सीआई को किया घायल
On
- मिस फायरिंग ने बचा ली जान
गिरिडीह: लूट के इरादे से आए अपराधियों ने रिटायर्ड सीआई शशि भूषण प्रसाद पर फायरिंग की। हालांकि गनीमत यही रही मिस फायर हो जाने की वजह से गोली नहीं लगी।
लेकिन अपराधियों ने इस बीच रिवाल्वर के बट से सर पर वार कर शशिभूषण प्रसाद को घायल कर दिया। फिलहाल उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि मोहर्रम को लेकर शाम के वक्त बिजली बाधित थी, अंधेरे का लाभ उठाकर कुछ अपराधी श्री प्रसाद के आवास में घुसने का प्रयास कर रहे थे।
हरबे हथियार से लैस अपराधियों को देखकर शशि भूषण प्रसाद ने उन्हें टोका तो अपराधीयों ने अपने मंसूबों पर पानी फिरता देख श्री प्रसाद पर हमला कर दिया। उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और श्री प्रसाद को पास के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही शक के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति से पूछ ताछ कर रही है। घटना से इलाके में खौफ है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News








