ससुराल से तंग आकर, प्रेमी को बनाया जीवन साथी
मिंकू कुमार @समृद्ध झारखण्ड
हीरोडीह(गिरिडीह) : 26 मार्च की शाम से बलीडीह से गुफ्तगु तरीके से लापता हुई विवाहिता के मामले में हीरोडीह पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध जगहों पर छापेमारी करते हुए, पुलिस बल की मेहनत रंग लाई और लोगों के मदद से गांव से विवाहिता को प्रेमी के साथ बरामद करने में सफलता पाई।

हीरोडीह क्षेत्र के नेहा देवी (काल्पनिक नाम) की शादी पेचवा बलीडीह निवासी स्व. बोधी दास के पुत्र संतोष दास के साथ वर्ष 2015 में हिन्दू रिती रिवाज के साथ परिजनों ने शादी रचाई। शादी के बाद से ही दोनों के बीच मतभेद होता रहा। जिससे ससुराल वालों से तंग आकर युवती अपने माईके में रहने लगी। इस बीच ससुराल के समीप के ही मिथुन कुमार से प्रेम प्रसंग हो गया। इस बीच बीते 26 मार्च को अपने ससुराल से भागकर प्रेमी के घर पहुंच गई। बाद में दोनों विवाहित प्रेमिका व प्रेमी ने शादी रचा ली। उक्त प्रकरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
Related Posts


Latest News







