एसडीपीओ ने मारा छापा, 225 बोतल अंग्रेजी शराब की बोतल जब्त
बोकारो थर्मल: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के बोकारो थर्मल कथारा में रविवार की रात्रि नौ बजे से ढ़ाई बजे रात्रि तक विभिन्न स्थानों पर बेरमो एसडीपीओ एससी जाट के नेतृत्व में अवैध अंग्रेजा शराब को लेकर छापामारी की गयी। छापामारी में बोकारो थर्मल थानेदार परमेश्वर लेयांगी, गोमिया थानेदार अनिल शर्मा, अवर निरीक्षक उमेश मंडल, सअनि निरंजन पांडेय जवानों के साथ शामिल थे। सबसे पहले एसडीपीओ की टीम ने बोकारो थर्मल रेल्वे स्टेशन स्थित मोती मोबाइल दूकान में छापामारी कर 35 बोतल शराब जब्त की। साथ ही पुलिस ने टेन टू टेन ढ़ाबा के मालिक संतोष कुमार को गिरफ्तार किया। बाद में एसडीपीओ ने कथारा मोड़ स्थित झारखंड होटल में छापामारी कर 70 बोतल अंग्रेजी शराब सहित होटल के एक स्टाॅफ मुकेश भुईंया को धर दबोचा। जबकि होटल का मालिक फरार हो गया। पुलिस ने होटल से झारखंड सरकार के शराब का काफी मात्रा में स्टीकर एवं बोतल का ढ़क्कन भी जब्त किया। एसडीपीओ ने रात्रि में बेरमो थाना से महिला सुरक्षा बलों को बुलाकर राजाबाजार नीचे टोला निवासी राजेश रजक के घर पर छापामारी की। उक्त घर में एसडीपीओ पुलिस के साथ पहले गये तो घर की महिलाओं ने घर का दरवाजा रात्रि में नहीं खोला।
तत्पश्चात बेरमो थाना से महिला बलों को बुलाया गया। पुलिस ने राजेश रजक के घर से पलंग केे नीचे छिपाकर रखा गया 120 बोतल अंग्रेजी शराब विभिन्न ब्रांडों की जब्त की। घर का मालिक भागने में सफल हो गया। बोकारो थर्मल थानेदार ने सभी शराब एवं पकड़े गये लोगों को बोकारो उत्पाद विभाग को सौंप दिया।
Related Posts


Latest News








