रांची: रातू में फंदे पर झूला युवक, मौत
On
रांची: राजधानी से महज 13 किलोमीटर दूर स्थित रातू पुलिस ने मंगलवार की सुबह पूर्वी तारुप महुआ टोली के एक मकान से फांसी के फंदे से झूलते एक एक युवक के शव को बरामद किया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान पश्चिम तारुप पिपरा टोली के सुरेश मुंडा के रुप में की गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 20 वर्षीय सुरेश मुंडा कल रात करीब नौ बजे अपने घर से निकला था, देर रात तक घर नहीं लौटने पर घर वालों ने उसकी इधर उधर तलाश की पर कोई जानकारी नहीं मिली।
आज सुबह उसके भाई को खबर मिली की पूर्वी तारुप महुआ टोली के रंथू के मकान में किसी ने फांसी लगा लिया है। उसने वहां जा कर देखा तब उसे पता चला कि मृतक उसका भाई है। वहीं जिस घर में सुरेश मुंडा ने फांसी लगाया उस घर के मालिक रंथू मुंडा की पत्नी ने पुलिस को बताया कि रात करीब नौ बजे सुरेश उसके घर पर आया और घर में चुपके से घुस गया। जिस समय वह घर के अंदर गया उस समय वह घर के बाहर ही थी। उसका पति घर पर नहीं था। सुरेश अचानक एक कमरे में चला गया और दरवाजा खिड़की अंदर से बंद कर लिया।
सुरेश को कमरे में घुसता देख वह भी पीछे- पीछे वहां गयी और उसे आवाज दिया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। बाद में रंथू मुंडा की पत्नी ने दीवार की छेद से झांक कर देखा तो पाया कि सुरेश उस कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ है। यह देख उसने गावं के दूसरे लोगोें को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। बाद में मामले की जानकारी रातू थाना पुलिस को दी गयी। वहीं इस बाबत मृतक की मां ने कहा कि सुरेश रात में घर से निकलने से पहले कुछ अजीब तरह की हरकत कर रहा था। कुछ कहते हुए वह घर से निकला था और रात में घर नहीं लौटा। सुबह में किसी के फांसी लगाये जाने की सूचना पर वे लोग घटना स्थल पर गये। तब मृतक की पहचान सुरेश मुंडा के रुप में की गयी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित







