रांची: गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में व्यापारियों ने लगाया काला बिल्ला

रांची: गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में व्यापारियों ने लगाया काला बिल्ला

– 21 को हड़ताल की चेतावनी
रांची: झारखंड फेडरेशन ऑफ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंस्ट्रीज के आह्वान पर व्यवसायियों ने काला बिल्ला लगाकर विगत दिनों हुए दुर्भाग्यपूर्ण घटना व जघन्य अपराध के खिलाफ विरोध प्रदर्शित किया। रांची के लालपुर थाना अंतर्गत गहना घर के संचालक दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमले के खिलाफ व्यवसायियों ने अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं होगा तो वे सभी 21 अक्टूबर को हड़ताल पर चले जाएंगे।
फेडरेशन ऑफ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंस्ट्रीज के अध्यक्ष कुणाल आजमानी ने कहा पुलिस प्रशासन की विफलता जारी रहने पर दोबारा विरोध को लेकर रणीनीति तय की जाएगी। आज प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ व्यापारियों ने अल्बर्ट एक्का चौक के निकट काला बिल्ला की शुरुआत करते हुए व्यापारहित व राज्यहित में व्यापारी एकता का परिचय दिया। इस दौरान प्रेम कटारुका, अरुण बुधिया, दीपेश निराला, निरंजन शर्मा, मनोज बजाज, अमित शर्मा, शैलेंद्र सुमन, मंजीत सिंह, विनोद सोनी, नरेश कुमार व मनोज शर्मा खासतौर पर मौजूद थे। प्रेम कटारुका ने कहा कि यदि अपराधी नहीं धराते हैं तो आंदोलन उग्र होगा।
पुलिस की लापरवाही उजागर
लालपुर में गहना घर में हुए लूट और गोलीकांड की घटना के 15 मिनट बाद अपराधियों के भागने की रूट की जानकारी पुलिस को मिल गई थी, लेकिन उस रूट के थानेदारों को जानकारी नहीं दी गई। बाद में अपराधी रामगढ़, हजारीबाग, चतरा जिले के रास्ते भी भागे, लेकिन संबंधित जिलों कि पुलिस प्रशासन को सूचना नहीं होने के कारण अपराधी आराम से फरार होने में सफल रहे। लालपुर की घटना के बाद पुलिस कंट्रोल रूम में सीसीटीवी की मॉनिटरिंग के लिए कोई अधिकारी नहीं थे। जिले के एक अधिकारी को कंट्रोल रूम जाकर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अधिकारी कंट्रोल रूम नहीं गए। ऐसे में वायरलेस पर सूचना दिये जाने के बावजूद अपराधी भागने में सफल रहे।
पुलिस मुख्यालय ने बनाया एक्शन प्लान
लालपुर क्षेत्र में ज्वेलरी व्यवसायी बंधुओं को दिनदहाड़े गोली मार कर भागने की सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस मुख्यालय के स्तर से ऐसी वारदातों से निपटने के लिए नया एक्शन प्लान तैयार किया गया है। पुलिस मुख्यालय इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रहा है। रांची में बाइक सवार पांच अपराधियों के फायरिंग कर भागने और उनके रूट की जानकारी मिलने के बावजूद नहीं पकड़े जाने के मामले को पुलिस मुख्यालय ने गंभीर माना है।
ऐसे में रांची समेत सभी जिलों के एसपी को एडीजी मुरारीलाल मीणा ने आदेश जारी किया है। अब अपराध की बड़ी वारदातों के बाद पुलिस को इस एक्शन प्लान के तहत ही कार्रवाई करनी होगी। डीजी मीणा के आदेश के अनुसार अब किसी भी जिले में गंभीर किस्म के अपराध मसलन बैंक डकैती, लूट, फिरौती के लिए अपहरण, हत्या कर भागने जैसे गंभीर वारदात होते हैं, तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस मुख्यालय के डीजी कंट्रोल को देनी है। वारदात के बाद अपराधी दूसरे जिलों में भागने से संबंधित जिलों के एसपी को तत्काल सूचना दी जाए। वहीं दूसरे राज्यों में भागने की सूचना मिलने पर भी जानकारी मुख्यालय को दें, ताकि मुख्यालय के स्तर से दूसरे राज्य के संबंधित जिले के एसपी और बड़े अधिकारियों को कार्रवाई के संबंध में निर्देशित किया जा सके।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न
Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार