जमीन विवाद: सेना के जवान संग मारपीट
On
कोडरमा: जयनगर प्रखंड के ग्राम मसौआ में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर घर आए भारतीय थल सेना के जवान सुरेश यादव के साथ उसी के गोतिया ने जमकर मार पीट कर घायल कर दिया। घायल जवान के परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जयनगर में इलाज कराया। मामले में मसौआ निवासी श्री यादव ने तीन लोगों पर जान लेवा हमला कर मारपीट करने व सोने का चैन छीन लेने का आरोप लगाया है।
वे जम्मू-कश्मीर में भारतीय थल सेना के जवान के तौर पर तैनात हैं। विगत 13 अक्टूबर को छुट्टी लेकर अपने घर मसौआ में पंहुचे हैं। बुधवार को सुबह आठ बजे अपने जमीन पर हल चला रहे थे। इसी बीच गांव के सिकंदर यादव, राजेश यादव, उमेश यादव ने धारदार हथियार से लैस होकर गाली ग्लोज करते हुए जान लेवा हमला कर दिया। आवेदन में जवान सुरेश यादव ने कहा कि कई वर्षों से उपरोक्त लोगों के द्वारा जमीन विवाद के कारण जान मारने की धमकी दी जाती है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


