कोडरमा: सदर अस्पताल में सुविधा का अभाव
On
कोडरमा: यहां के सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ होने के बावजूद सुविधा का घोर कमी है। किसी ना किसी कारण से रोजाना यहां मरीजों को परेशानियां उठानी पड़ती है। सदर अस्पताल में मरीज को दवा काउंटर में लंबी लाइन लगाकर दवा लेना पडता है। इस दारान एक काउंटर रहने की वजह से आपस में झगड़ा हो जाते है। यहां स्ट्रेचर कम रहने के कारण मरीजों को गोद में उठाकर इमरजेंसी में भर्ती कराया जाता है। अस्पताल में महिला डॉक्टर एक है और सैकड़ों मरीज आते जाते रहने के कारण वहां के स्टाफ से मरीज के साथ प्रतिदिन झगड़ा हो जाता है। मरीज से पूछे जाने पर उन्होंने बताया है कि महिला डॉक्टर एक बैठती हैं और मरीज सैकड़ों आते जाते रहते हैं यहां तो महिला डॉक्टर दो बैठेंगे तो ठीक से इलाज हो पाएगा। अस्पताल में सुरक्षा के लिए गार्ड की भी व्यवस्था नहीं है जिस वजह से कर्मी भी असुरक्षा की भावना से काम करते हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







