धनबाद में होगी वाहनों की सघन चेकिंग
On
धनबाद: लगातार बढ़ती दुर्घटना व ट्रैफिक जाम को लेकर यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। इस बाबत सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन पर शुक्रवार 12 जुलाई से जिला परिवहन पदाधिकारी, यातायात उपाधीक्षक सहित सड़क सुरक्षा समिति द्वारा सभी प्रकार के वाहनों की कड़ी जांच की जाएगी। इस बाबत ऐसे वाहन चालकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जो बगैर हेलमेट व बिना सीट बेल्ट नशे की हालत में गाड़ी चला रहे हैं। इसके अलावे अगर वाहन चलाते हुए मोबाइल का प्रयोग करते हुए हुए पकड़े गये, तो इन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। धनबाद डीटीओ ओम प्रकाश यादव ने लोगों से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया है, कि वे वाहन चलाने के क्रम में यातायात नियमों का अक्षरसः अनुपालन करें, अन्यथा दंड के भागी होंगे।
[URIS id=9499]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







