बाईस मामलों में वांछित अपराधी हरीश पुलिस गिरफ्त में
On
कई थानों में दर्ज है लूट, हत्या, रंगदारी व आर्म्स एक्ट के मामले
रांची: राजधानी के मांडर, इटकी और मांडर में आतंक का पर्याय बन चुका कुख्यात अपराधी हरीश अंसाीर उर्फ जहूर अंसारी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसे पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाकर शनिवार को गिरफ्तार किया है। इसपर चार जिलों के 11 थानों में चोरी, छिनतई, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास करने, रंगदारी मांगने और आर्म्स एक्ट के 22 मामले दर्ज हैं। पुलिस इस कुख्यात को पिछले 12 सालों से तलाश रही थी।
हरीश अंसारी के बढ़ते कद को देखते हुये एसएसपी अनीश गुप्ता ने बेड़ो डीएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की व इटकी थाना प्रभारी और मांडर थाना प्रभारी को इस अभियान में शामिल कर लिया गया। एसएसपी के आदेश के बाद टीम हरीश अंसारी की गिरफ्तार को लेकर छापेमारी अभियान चला रही थी, लिहाजा वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने पुलिलिसा पूछताछ में अपने सारे गुनाह स्वीकार कर लिये हैं।
हरीश विगत कई सालों से नगड़ी, इटकी और मांडर में आतंक का पर्याय बना हुआ था। विभिन्न जगहों पर होने वाले ठेका समेत अन्य सामाजिक कार्यों में हरीश का कमीशन बंधा हुआ था। बगैर कमिशन मिले किसी भी काम को सफल नहीं होने देता था। पुलिस को भी इस बात की लगातार सूचना मिल रही थी कि हरीश अपने गुर्गों के साथ मांडर, इटकी और नगड़ी में कुछ लोगों से रंगदारी वसूल रहा है। इसके बाद ही पुलिस सक्रिय हुई और उसे गिरफ्तार किया गया।
[URIS id=9499]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







