सरकार तबरेज सहित 18 पीड़ितों को इंसाफ दे: इमरान
On
रांची: जाने- माने नौजवान शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने झारखंड सरकार से मांग की है, कि मॉब-लिंचिंग के मृतक तबरेज के परिवार सहित ऐसे प्रकरण के शिकार प्रदेश में कुल 18 पीड़ित परिवारों को इंसाफ दे। इनके साथ न्याय नहीं हो पाया है और ये सर्वधर्म के रहे हैं। यानि 18 नहीं कुल 19 लोगों को मृतक बना दिया है। वे शनिवार को राजधानी के केन होटल में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मॉब-लिंचिंग पर राज्यस्तर पर लीगल सेल बनाकर एक सप्ताह के भीतर कानूनी लड़ाई राज्य से लेकर केंद्र तक लड़ी जाएगी। इस बाबत मोबलाइज लिंचिंग- अल्पसंख्यक- हाशिये के नागरिकों पर इंसाफ के मुद्दों पर अगस्त में एकराज्यस्तरीय सेमीनार आहूत किया जाएगा। इसमें मेरे अलावे देशव्यापी के कानूनी- सर्वधर्म- सामाजिक जिम्मेदार लोग शिरकत करेंगे।
[URIS id=9499]
श्री प्रतापगढ़ी ने सवाल किया है, कि आखिर सरकार के द्वारा ये कैसा सबका साथ- सबका विकास- सबका विश्वास है.. ? जो दहशत का पर्याय बनते दिख रहा है। इस बाबत प्रधानमंत्री व रघुवर सरकार को इस गंभीर मुद्दों पर पहल करते हुए विशेष कानून अविलंब लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मॉब-लिंचिंग नहीं, बल्कि मोबलाइज लिंचिंग है। अब कथित चोरी के नाम पर मॉब-लिंचिंग हो रहा है। जो पहले किसी और नाम से होता था। कहा कि मृतक तबरेज अंसारी के परिवार के पास अब तक झारखंड सरकार नही पंहुची है, जो अफसोसनाक है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एसआईटी और पुलिस के कार्य से सहमत नहीं है, क्यों कि 12 घंटे बाद पुलिस पंहुचकर ये कहती है, कि वह चोर था व खरसावां पुलिस कप्तान कहते हैं कि वह चोर नहीं था। उन्होंने इस मामले में सरकार को कठोर कदम उठाने की मांग की है। कहा कि आरोपी के गले में बीजेपी का पट्टा था, इसी कारण झारखंड सरकार अभी तक कोई कड़ा कदम नहीं उठा रही है। सरकार मॉब-लिंचिंग पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अपमान कर रही है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित







