जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री एनोस एक्का, समर्थकों ने किया स्वागत
On
रांची: पारा शिक्षक मनोज कुमार को अगवा कर उनकी हत्या करने के आरोप में जेल में बंद प्रदेश के पर्वू मंत्री एनोस एक्का मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट द्वारा सशर्त जमानत दिये जाने के बाद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से बाहर आ गए। इस बाबत उनके समर्थकों ने उनका जमकर स्वागत किया।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट के जस्टिस एके गुप्ता व जस्टिस राजेश कुमार की अदालत ने उन्हें विगत दिनों सशर्त जमानत है। एक्का का पासपोर्ट जमा करा लिया गया है और वे बगैर कोर्ट के आदेश के झारखंड से बाहर नहीं जा सकते है। इस बात की भी सख्त हिदायत दी गई है, कि गवाहों को किसी प्रकार से प्रभावित नहीं किया जाए। एनोस एक्का को पारा शिक्षक मनोज कुमार का अगवा कर उनकी हत्या करने के मामले में निचली अदालत ने तीन जुलाई 2018 को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। उन्होंने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दाखिल कर जमानत देने की गुहार लगाई गई थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।
जमानत मिलने के बाद पूर्व विधायक काफिला के साथ सिमडेगा के कोलेबिरा पहुंचे। कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये भव्य स्वागत से एनोस एक्का भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जनता ने उनका पूरा साथ दिया है, इसलिए आजीवन उनकी सेवा करते रहेंगे। पूर्व विधायक 2014 में सिमडेगा के पारा शिक्षक मनोज को उनके स्कूल से अगवा कर हत्या करने के मामले में सजायाफ्ता हैं। शिक्षक का शव स्कूल के समीप ही बरामद किया गया था। 26 नवंबर 2014 को देर रात एक्का को उनके ठाकुर टोली स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया था।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









