लातेहार के पूर्व आजसू जिलाध्यक्ष की गला रेतकर निर्मम हत्या

लातेहार के पूर्व आजसू जिलाध्यक्ष की गला रेतकर निर्मम हत्या

रांची: झारखंड के लातेहार जिला में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई हैं। शनिवार की सुबह लातेहार सदर थाना क्षेत्र के डेमू रेलवे स्टेशन मार्ग में धारदार हथियार से गर्दन रेता हुआ शव बरामद किया गया। मौका-ए-वारदात से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के राकेश सिंह का पर्चा बरामद किया गया है। इसने हत्या की जिम्मेवारी लेते हुये ये आरोप लगाया गया है कि मृतक ने 2 करोड़ रुपये का गबन किया है। इसके अलावे वो महिलाओं का शोषण किया करता था।
पर्चा में कहा गया है कि पूर्व जिलाध्यक्ष गरीबों को लूटने का काम करता था, इसी कारण इसकी हत्या की गई है। आमलोगों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए संगठन द्वारा उसे मारा गया है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गयी है। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड के विभिन्न पहलुओं की जांच की जाएगी। पुलिस ने कहा कि वारदात को अंजाम देनेवाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी व जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार अखिलेश ने मनिका प्रखंड में नेक्सजेन नामक कंपनी बनाकर अगरबत्ती फैक्ट्री बनाई थी और वे फैक्ट्री में अगरबत्ती का उत्पादन करने को लेकर लंबे समय से प्रयासरत थे। वे मौजूदा समय में मनिका प्रखंड स्थित एसबीआई रोड में स्थित किराए के मकान में रहते थे। वारदात के बाद से पूरे लातेहार में सनसनी फैली हुई है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम
Dumka News:विश्व स्तनपान सप्ताह पर रामगढ़ में अनूठी पहल, गोद भराई, अन्नप्राशन और सम्मान समारोह आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच
Accident News: उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक लापता
Crime News: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार
India-Pakistan: आतंकवाद मुक्त माहौल के बिना संबंध सामान्य नहीं हो सकते: केन्द्र
Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
National Handloom Day: हस्तकरघा भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक: राज्यपाल
Pakur News: बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप: उर्मिला हेम्ब्रम