माइंस एक्सप्लोसिव में ब्लास्टिंग, पाँच व्यक्ति का उड़ा चिथड़ा, दिखा दर्दनाक मंजर
On
अभिषेक सहाय
गिरिडीह: धनवार थाना अंतर्गत अलगदेसी गांव में एक मैगजीन में हुए विस्फोट से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा। उक्त घटना स्थल गिरिडीह जिला के राजधनवार थाना से करीब 22 किमी. दूर कोडरमा जिले की सीमा से सटा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी सदलबल वहां पहुंचे, लेकिन मैगजीन घर के नजदीक जाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पा रहे थे। सभी स्थिति का जायजा लेते हुए घटना स्थल के पास पहुंचने की कोशिश में जुटे थे। उक्त गांव स्थित डोमचांच निवासी मनोज मोदी के मैगजिन घर के लिए बाहर से विस्फोटक सामग्री आई थी, जिसे वाहन से उतारा जा रहा था। इसी क्रम में जोरदार विस्फोट हुए, जिससे विस्फोटक सामग्री उतार रहे और वहां मौजूद लोगों के चिथड़े उड़ गए। विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरा इलाका दहल उठा। घटना की सूचना मिलने पर खोरीम हुआ एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार, प्रशिक्षु डीएसपी साजिद जफर, धनवार थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह, एएसआइ जेपी यादव दलबल के साथ पहुंचे, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पहुंच मैगजिन घर तक नहीं पहुंची थी। सुरक्षा की दृष्टिकोण से सभी को घटना स्थल से करीब 200-300 मीटर दूर ही रोक दिया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:










