देवघर: तीन बाइक के साथ 2 शातिर चोर धराए
On
देवघर: जिले की मधुपुर पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ दो शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने पहले चोरी की हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक के साथ गिरिडीह मुफ्सील थाना क्षेत्र के उदनाबाद गांव निवासी दिनेश यादव को गिरफ्तार किया । इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। बाइक चोर से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर मधुपुर पुलिस ने गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना के पिपरासिंघा गांव में छापेमारी कर चोरी की बजाज पल्सर बाईक सहित घनश्याम मंडल को गिरफ्तार किया गया व इसकी निशानदेही पर पुलिस मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के केंदुआटाड़ गांव में छापेमारी कर विनोद दास के घर से चोरी का सीडी डॉन मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपित विनोद दास पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। एसडीपीओ बीएन सिंह ने बताया कि पकड़ा गया दिनेश यादव शातिर बाइक चोर हैं। मधुपुर पुलिस इसे वर्ष 2008 में बाइक चोरी में जेल भेज चुकी हैं। दोनों ने शहर में बाइक चोरी करने की बात स्वीकार किया हैं। इन्होंने कई कांडों में अपनी संलिप्ता स्वीकारी है। पुछताछ में पुलिस को कई सुराग हाथ लगे हैं, लिहाज कई टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है।
[URIS id=9499]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









