कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा, सुबोधकांत- अजय कुमार के समर्थकों में मारपीट, लाठी चार्ज

कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा, सुबोधकांत- अजय कुमार के समर्थकों में मारपीट, लाठी चार्ज

स्टेट ब्यूरो: प्रदेश कांग्रेस में चल रही गुटबाजी व अंर्तकलह एक बार फिर भीतरखाने से बाहर आ गया है। गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय अखाड़ा बन गया और यहां पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय व मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार के गुट के बीच में जमकर बवाल हुआ। हाथापाई हुई, मारपीट हुआ और एक- दूसरे के विरुद्ध नारेबाजी व जमकर अपशब्दों का प्रयोग किया। हालात यहां तक पंहुच गई, कि पुलिस को इस बाबत हस्तक्षेप करते हुये लाठियां भांजनी पड़ी।
कांग्रेस कार्यालय के बाहर अब माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, पूरे मामले को संभालने के लिए पुलिस को ना सिर्फ मशक्कत करना पड़ा, बल्कि लाठी चार्ज भी करना पड़ा। राकेश सिन्हा व सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल इन्हें बुधवार को पार्टी विरोधी कार्यकलापों के लिए प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अजय के निर्देश पर छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। सुबोधकांत सहाय के समर्थकों ने आरोप लगाया कि अजय कुमार ने हमें पार्टी से निकाल दिया है। कांग्रेस के संविधान के तहत पार्टी से निकालने से पहले हमें ना तो उन्होंने कोई जानकारी दी और ना ही कारण बताओ नोटिस भेजा। आज जब हमने कार्यालय पहुंचने की कोशिश की तो हमें रास्ते में रोकने का प्रयास किया गया। इसी कारण हाथापाई हुई है। इनका आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा से मिलकर पार्टी विरोधी कार्य कर रहे हैं।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद से प्रदेश अध्यक्ष टारगेट में हैं और उन पर लगातार सवाल खड़े किये जा रहे हैं। ज्ञात हो कि विगत 9 जून को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार की गैरमौजूदगी में लोकसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा कांग्रेस भवन में हुई थी। इस बाबत डॉ अजय कुमार और सुबोधकांत सहाय के समर्थक भिड़ गये थे। इनके बीच जमकर धक्का- मुक्की हुई थी। हार की समीक्षा करने जैसे ही प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह कांग्रेस भवन पहुंचे, तो पूरा कांग्रेस मुख्यालय रणक्षेत्र में बदल गया था। एक बार फिर आज यही हालात पैदा हो गये। माना जा रहा है, कि ये मामला यही थमने नहीं जा रहा है और आगे हालात बिगड़ सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान इस बाबत क्या कार्रवाई करेगा ? ये देखनेवाली बात होगी।

[URIS id=9499]

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत