लीजिये अब खेतों में करनी होगी छापामारी
On
प्रशासन के नाक के नीचे हो रही गांजे की खेती
गिरिडीह: लोगों का पेशा मॉर्डन हो रहा है ज़नाब। यह बात हम नहीं कहते लोगों के तौर तरीके और रोजगार के ढंग बताते है। देखिये न खोरीमहुआ की ही तो बात है। अनुमंडल मुख्यालय से महज आधे किलो मीटर दूर, खोरीमहुआ धनवार मुख्य मार्ग में बोनासिंगा गांव में धनवार पुलिस ने दो खेतों में छापेमारी की। जहाँ भारी मात्रा में गांजा का पौधा बरामद किया। यह सूचना भी गुप्त मिली। यूँ कहे की गुप्त सूचना के आधार पर धनवार पुलिस ने यह गाँजा पकड़ा। खोरीमहुआ के बोनासिंगा निवासी कमरुद्दीन अंसारी और गुलाम रशूल अंसारी पिता स्व. नूर मोहम्मद दोनो भाई के खेत में दोपहर बाद 4:00 बजे के करीब छापेमारी कर 8 डिसमिल जमीन में अवैध तरीके से लगाए गए गांजे की फसल को जप्त कर लिया गया। दोनों भाइयों ने अपने खेत में बैगन की खेती की थी भाई…. लेकिन गाँजा उपज गया। पुलिस ने छापे मारी कर गांजा के पौधे को नष्ट कर जप्त कर लिया।
वही धनवार थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह अपनी पीठ थपथपा रहे है। उनका कहना कि ने ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के मादक पदार्थ की खेती करना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे कार्य करने वालों पर शक्ति से कार्यवाही की जाएगी। निश्चित तौर पर यहां से बरामद किए गए गांजे की खेती के संदर्भ में संबंधित खेत के मालिकों के ऊपर कार्यवाही की जाएगी। छापेमारी अभियान में धनवार थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह के साथ ए.एस.आई पंकज सिंह, सुमित सिंह, सियाराम पंडित, पुलिस बल के साथ छापेमारी में शामिल थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News









