चंदनकियारी: पेट्रोल पंप से लाखों की लूट, पुलिस जुटी पड़ताल में
On
चंदनकियारी: बरमसिया के हरि ओम फ्यूल्स पेट्रोल पंप में बीती रात बाहर से एक बजे के बीच डकैतों ने एक लाख तीन हजार नगदी सहित सीसीटीबी कैमरे का डीबीआर मशीन लेकर चंपत हो गये। दो अज्ञात डकैतो ने रात्रि पहरेदार को बांथरूम में बंद कर उक्त वारदात को अंजाम दिया। रविवार की सुबह जैसे ही घटना की सूचना पंप मालिक अनिल प्रसाद को दी गई, तो उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पूरे दल-बल के साथ पंहुची बरमसीया ओपी प्रभारी बाला राय ने पूरे मामले की जानकारी हासिल की। इससे पूर्व सूबह पेट्रोल पंप के कर्मी लालटु गोप काम करने पहुंचे तो बाथरुम से उन्हें रात्रि पहरेदार किष्टो माझी ने आवाज दी। उसने उसे दरवाजा खोलकर बाहर निकाला तो पूरे घटना का खुलासा हुआ। बहरहाल मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







