बोकारो: चोरी की मोटरसाइकिल समेत चार चोर पुलिस के गिरफ्त में
On
बोकारो: जरीडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुपकडीह के पास गुरुवार को पुलिस ने चेकिंग के समय चार बाइक चोरों को धर दबोचा। इनसे की गई पुछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर सात चोरी के मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के नाम धर्मेंद्र शुक्ला, पप्पू सिंह, जितेंद्र व अमरेंद्र गोस्वामी हैं।
इस बाबत मीडिया को डीएसपी सतीष चंद्र झा ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपी जरीडीह एवं आसपास के क्षेत्र के निवासी हैं। कहा कि मोटरवाइकिल चोरी की लगातर बढ़ रही घटनाओं को रोकने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम जमानत पर बाहर चल रहे अपराधियों पर पैनी निगाहे गड़ाए हुये था। गुुप्त सूचना के आधार पर इसी के तहत जरीडीह थाना प्रभारी व उनकी टीम ने बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में भाग रहे दो युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम धर्मेंद्र सिंह उर्फ शुक्ला और पप्पू सिंह बताया। जब बाइक के कागजात की मांग की गई तो उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की है। इसके बाद पुलिस दोनों को थाना ले आई और मामला दर्ज कर लिया गया।
[URIS id=9499]
मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों की निशानदेही पर जरीडीह थाना क्षेत्र के बांधडीह स्थित धर्मेंद्र सिंह उर्फ शुक्ला के आवास से पांच व एक अन्य आरोपी के घर से एक बाइक बरामद कर ली गई। बरामद सभी बाइक बिना नंबर प्लेट के थे व चेचिस नंबर घिस दिया गया था। बताया गया कि सभी शातिर अपराधी हैं व पूर्व में भी कई कांडो के तहत जेल की हवा खा चुके हैं। पुछताछ के क्रम में उन्होंने ये भी बताया कि अब तक इन्होेंने 50 बाइक की चोरी की है। इनके बाकि सहयोगियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Pakur News: उपासना मरांडी की पहल रंग लाई, बिष्टुपुर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने से बहाल हुई बिजली







