लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से दुर्व्यवहार निंदनीय: मुजम्मिल अहमद

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से दुर्व्यवहार निंदनीय: मुजम्मिल अहमद

  • सत्ता के मद में चूर हो गए है मंत्री सीपी सिंह

अनीता अग्रवाल

लोहरदगा: सूबे के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह सत्ता के नशे में चूर हो गए हैं। अपने मंत्री पद की गरिमा का ध्यान नहीं रखते हुए वे लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के साथ ही दुर्व्यवहार कर बैठे।
झारखंड मुक्ति मोर्चा मंत्री सीपी सिंह के द्वारा पत्रकारों से दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा करती है। उपरोक्त बातें झामुमो के नवचयनित जिलाध्यक्ष मुजम्मिल अहमद ने पत्रकार वार्ता में कही। मुजम्मिल अहमद ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं उनके साथ दुर्व्यवहार करना मंत्री जी को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
कहा कि आगामी विधानसभा लोकसभा चुनाव में झामुमो की जीत सुनिश्चित है। राज्य में झामुमो की लहर दौड़ रही है। 2019 कि चुनाव में भाजपा का पत्ता साफ हो जाएगा। कहा कि झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष दिशोमगुरु शिबू सोरेन ने जिस विश्वास के साथ जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है उसे मैं पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाउंगा। तन मन धन से पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। गांव, पंचायत, प्रखंड व जिला स्तर पर जनता के बीच जाकर झामुमों अपनी नीति सिद्धान्त से परिचय कराएगी।
14 माह के हेमन्त सोरेन के बतौर सीएम के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यो से जनता को रूबरू कराया जाएगा। कहा कि झामुमो ही एक ऐसी पार्टी है जो जमीन से जुड़ी है। झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्ष 2019 के चुनाव में झामुमो अकेले दम पर चुनाव लड़ कर जीत हासिल करने की क्षमता रखती है।
विधानसभा चुनाव में लोहरदगा सीट से प्रत्याशी देने के सवाल पर झामुमो जिलाध्यक्ष मुजम्मिल अहमद ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के ऊपर निर्भर करता है कि प्रत्याशी देंगे अथवा नहीं। लेकिन हमलोग चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दिए है। केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का लोहरदगा जिला कमिटी सम्मान करते हुए कार्य करेगा। जमीनी स्तर पर झामुमों अपनी मजबूती के लिए बूथ स्तरीय कमिटी को रेस कर रही है। कहा कि जिला व प्रखंड कमिटी का शीघ्र विस्तार किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के बल पर हम चुनाव में बहुमत हासिल करने में कामयाब होंगे।
मौके पर झामुमों जिला उपाध्यक्ष महावीर भगत, कोषाध्यक्ष विष्णु साहू, फैज कुरैशी, ऐनुल अंसारी समेत अन्य मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत