18 साल से फरार, आज हुई गिरफ्तारी
On
धीरज शर्मा
बिरनी(गिरिडीह): अपराधिक सहित कई मामलों में नामजद आरोपी 18 साल बाद बिरनी पुलिस के हत्थे चढ़ा। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को धर दबोचा। बता दें की आरोपी राधे मियाँ बिरनी थाना कांड संख्या 30/2000 का आरोपी हैं उसने कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया हैं जिसके कारण पुलिस उक्त व्यक्ति को एक लंबे समय से पकड़ने की योजना में थी लेकिन वो लगातार पुलिस से फरार रही।
थानेदार प्रशांत कुमार के आगे राधे की एक नही चली। इस सबन्ध में थाना प्रभारी ने बताया कि एक लंबे समय से इसको गिरफ़्तार करने को लेकर प्रयासरत थे। लेकिन लगातार पुलिस से अपराधी फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक के आगे अपराधी की एक नही चली और आज पकड़ा गया। थाना प्रभारी ने आरोपी को गिरफ़्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







