गिरिडीह में 46 बच्चे बाल मजदूरी के चंगुल से मुक्त
On
– ऑपरेशन मुस्कान के तहत पड़ा छापा
गिरिडीह: राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय स्वंयसेवी संस्था बचपन बचाओ आंदोलन की पहल पर राज्यव्यापी बालश्रम मुक्त कराओ अभियान के तहत गिरिडीह के कई प्रखंडों में मौजूद होटलों, ढाबों,गैराजों सहित कई संस्थानों में छापेमारी कर 46 बच्चों को बाल मजदूरी के चंगुल से आजाद करा दिया गया। सभी बच्चों की उम्र 10 से 17 वर्ष के बीच है।
[URIS id=9499]
आजाद कराये गये बच्चे धनवार,जमुआ, पचंबा के अलावे गिरिडीह व आसपास के क्षेत्र से संबंधित हैं। गौरतलब है कि सरकार प्रावधान के मुताबिक 18 साल से कम उम्र के बच्चों को बाल श्रमिक के रूप में काम कराना कानूनन अपराध है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग गरीबी में पलने वाले बच्चों को अपने घरों में, दुकानों में होटलों में ढाबों में सुबह से देर रात तक काम करवाकर इनके भविष्य के साथ अनव्रत खिलवाड़ कर रहे हैं। मुक्त कराये गये कई बच्चों ने बताया कि घरवालों के कहने पर वे होटलों में काम करते हैं। कई बच्चों ने कहा, कि स्कूल जाने का तो मन करता है, लेकिन होटल में सुबह से शाम तक काम करना पड़ता है। फिर स्कूल कैसे जाएं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


Latest News







