साहेबगंज बंदरगाह का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, पीएम 12 को करेंगे समर्पित

साहेबगंज बंदरगाह का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, पीएम 12 को करेंगे समर्पित

अधिकारियों को दिया काम पूरा करने का निर्देश
साहिबंगज: गंगा नदी के सामने घाट पर अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह बनकर पूरा हो गया है और विधानसभा चुनाव से पहले 12 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे देश के नाम समर्पित करेंगे। इसके निर्माण के हालात को देखने के लिए खुद प्रदेश के मुख्य सचिव डीके तिवारी गरुवार को पहुंचे। उन्होंने वहां उद्घाटन के बाबत बंदरगाह व साहिबगंज जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा- निर्देश दिया।
सीएस हेलीकाॅप्टर से पहुंचे थे। उनका हेलीपैड पर डीसी राजीव रंजन व एसपी एचपी जनार्दन ने स्वागत किया। यहां से डाॅ तिवारी सीधे बंदरगाह पहुंचे और सकरी गली स्थित गंगा नदी के समदा घाट बारीकियों से निरीक्षण किया। उन्होंने मल्टी मॉडल टर्मिनल का जायजा लिया। इस बंदरगाह को न्यूनतम कचरा उत्पादन सहित ध्वनि प्रदूषण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बाद में इसे रेल,सड़क और वायु मार्ग से जोड़ा जाएगा। पीएम मोदी 12 सितंबर का इसका उदघाटन करेंगे।
इसके अलावे पीएम झारखंड विधानसभा के नव निर्मित भवन का लोकार्पण भी करेंगे। साहिबगंज का बंदरगाह मौजूदा समय में वाराणसी के बंदरगाह से अत्याधुनिक है। आईडब्ल्यूएआइ के परिसदन में मुख्य सचिव ने भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकार के अधिकारियों और जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। आई डब्ल्यूएआइ के दिल्ली पहुंचे वाइस चेयरमैन प्रवीण पांडेय ने उन्हें बंदरगाह को लेकर विस्तृत जानकारी मुहैया करायी। इस बंदरगाह के पास 337 एकड़ जमीन पर लॉजिस्टिक पार्क के निर्माण को लेकर प्रक्रिया चल रही है। मौके पर अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त सुखदेव सिंह, परिवहन विभाग के सचिव प्रवीण टोप्पो सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम
Dumka News:विश्व स्तनपान सप्ताह पर रामगढ़ में अनूठी पहल, गोद भराई, अन्नप्राशन और सम्मान समारोह आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच
Accident News: उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक लापता
Crime News: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार
India-Pakistan: आतंकवाद मुक्त माहौल के बिना संबंध सामान्य नहीं हो सकते: केन्द्र
Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
National Handloom Day: हस्तकरघा भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक: राज्यपाल
Pakur News: बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप: उर्मिला हेम्ब्रम