जीरो ग्रीवान्स कंपनी बनने की दिशा में सीसीएल की पहल
On
आरएनआर पॉलिसी के अंतर्गत 27 लाभूकों नियुक्ति पत्र
रांची: सीसीएल की आरएनआर यानि रिहैबलिटेशन एंड रिसेटलमेंट पॉलिसी के अंतर्गत आज 27 युवक- युवतियों को सीसीएल में जमीन के बदले नौकरी प्रदान की गई। सीएमडी गोपाल सिंह सहित निदेशक (कार्मिक) आरएस. महापात्र व निदेशक तकनीकी (संचालन) वीके श्रीवास्तव ने इन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे। गौरतलब है कि विगत 1 जून को 101 दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया था। इस मौके पर सीएमडी ने कहा कि समस्याएं व चुनौतियां स्वाभाविक प्रक्रिया का हिस्सा हैं, लेकिन उनका समयबद्ध निदान करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
[URIS id=9499]
सीएमडी ने कहा कि हमें सभी स्टेक होल्डरर्स की समस्याजओं का नियमानुसार निवारण करना है व ऐसा नहीं हो पाता है, तो उसकी जानकारी व सलाह देना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी समस्या लंबित ना हो व किसी को झूठा आश्वासन ना दिया जाए। ऐसा होने पर इसे लापरवाही मानी जाएगी। उन्होंने दोहराया कि सीसीएल ‘’ग्रामीण, गरीबों एवं श्रमिकों के सर्वागीण विकास’’ के लिए प्रतिबद्ध है। इस बाबत सभी निदेशक, महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष व विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच







