सीसीएल में विश्व पर्यावरण दिवस का शुभारंभ
On
– स्पॉट पेंटींग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
रांची: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस 2019 के अवसर पर सीसीएल मुख्यालयए रांची के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत आज 03 जून को सीसीएल मुख्यालय के विचार मंच में स्पॉट पेंटींग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 110 छात्र-छात्रओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों को तीन वर्गों में बांटा गया जिसमें ग्रुप ए में प्रेप से कक्षा 2 तक ग्रुप बीमें कक्षा 3 से 6 तक तथा ग्रुप सी में कक्षा 6 से उपर भाग लिया। प्रतियोगिता की थीम Beat Air Pollution थी।[URIS id=8357]
पुरस्कार वितरण समारोह 04 जून को सीसीएल मुख्यालयए दरभंगा हाउस रांची के विचार मंच में आयोजित होगा जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरष्कृत किया जायेगा। ज्ञातव्य है कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पर्यावरण सुरक्षा हेतु आमजन में जागरूकता बढ़ाने एवं इस दिशा में कार्य करने के लिए हर वर्ष 05 जून को दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पहलीबार 1974 में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। हर वर्ष पर्यावरण दिवस पर एक नया थीम लिया जाता है। इस वर्ष का थीम Beat Air Pollution है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Pakur News: उपासना मरांडी की पहल रंग लाई, बिष्टुपुर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने से बहाल हुई बिजली







