सीसीएल सीएमडी ने दिया सर्टिफिकेट
On
रांची: सीसीएल मुख्यालय में 12 दिवसीय वर्कमैन इंस्पेरक्ट्र प्रशिक्षण लेने वाले सभी प्रतिभागियों को आज सीएमडी गोपाल सिंह ने प्रमाण पत्र सौंपा। मौके पर निदेशक (कार्मिक) आरएस महापात्र, निदेशक तकनीकी (संचालन) वीके श्रीवास्तव, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) भोला सिंह, जेसीएससी के सदस्यों सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
सीएमडी ने इस बाबत वर्कमैन इंस्पेक्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि आपने 12 दिनी प्रशिक्षण में जो भी सीखा, उसका अपने कार्यक्षेत्र में जरूर पालन करें। कहा कि कंपनी की अच्छी छवि बनाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए हम सभी को मेहनत और लगन से कंपनी के उत्तरोत्तर विकास के लिए कार्य करना हैं। ज्ञातव्य हो कि प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों को पिपरवार व अशोका प्रोजेक्टस के दौरे का आयोजन भी किया गया था। सभी प्रतिभागियों ने अपने सुझाव भी दिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाप्रबंधक (एचआरडी) एसके सिंह व उनकी टीम ने विशेष योगदान दिया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


