रांची: 20 से 24 सितंबर तक मोरहाबादी में लगेगा एक्सपो 2019

रांची: 20 से 24 सितंबर तक मोरहाबादी में लगेगा एक्सपो 2019

लगेंगे 250 से अधिक स्टाॅल
रांची: त्योहारों में अगर आप कुछ खास खरीदारी के साथ सेलिब्रेट करने चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका हैं। जेसीआई के मोस्ट अवेटेड एक्सपो 2019 का 20 सितंबर को आगाज हो रहा है। मेले को लेकर मोरहाबादी मैदान को पूरी तरह से सजाया- संवारा जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस एक्सपो में दिन के 11 बजे से रात के नौ बजे तक आप खरीदारी कर सकेंगे। रविवार को नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने एक्‍सपो उत्‍सव का ब्रोशर रिलीज किया।
इस बाबत जेसीआई के सदस्‍यों ने एक्सपो से संबंधित सवालों का जवाब दिया। ब्रोशर रिलीज करने के बाद श्री सिंह ने एक्सपो व जेसीआई रांची की प्रशंसा करते हुए कहा की संस्था के कार्यों से शहर व राज्य का नाम पूरे देश में हुआ है। कहा कि एक्सपो अब 24 साल का नौजवान हो गया है व हर साल कुछ नया करने की चाहत इसे बाकी मेले से अलग बनाती है। इस बार एक्सपो की बागडोर संस्था के उपाध्यक्ष निखिल मोदी को सौंपी गई है। 24 सितंबर तक चलने वाले इस उत्सव में देश- विदेश के ढाई सौ से अधिक स्टाॅल लगाये जायेंगे। एक्सपो उत्सव के चीफ को-ऑर्डिनेटर निखिल ने बताया कि करीब 2 लाख स्‍क्‍वायर फीट क्षेत्र में इस बार एक्‍सपो मेला लगाया जायेगा।
इस साल साज- सज्जा पर भी खास ध्यान दिया जायेगा। खरीददारों के लिए खास सेल्फी कार्नर भी बनाया जायेगा। एक्सपो में सभी बड़ी कंपनिया अपने- अपने स्‍टॉल लगाएंगी। ऑटो जोन में ऑडी, मारुती, हुंडई, होंडा, हीरो, यामाहा, बजाज, रॉयल इनफील्ड सहित अन्य कंपनियां भाग ले रही हैं, वहीं इलेक्ट्रॉनिक्‍स में सैमसंग, सोनी, फिलिप्स, एलजी, डेल, आसुस जैसी कंपनियों का प्रोडक्ट भी मेले में कई आकर्षक ऑफर्स के साथ उपलब्‍ध होगा। मेले में बच्‍चों के लिए खास किड जोन भी बनाया जायेगा। शनिवार की रात को मिड- नाईट बाजार लगाया जायेगा। इस दिन रांची की जनता आधी रात तक खरीददारी का मजा ले सकेगी। मौके पर अध्यक्ष राकेश जैन, सचिव सौरभ साह, दीपक अग्रवाल, पंकज साबू, रोबिन गुप्ता, निखिल मोदी, प्रतीक जैन, सिद्धार्थ जायसवाल, अश्विनी साबू, गौरव अग्रवाल, मनीष टाटिया, अभिनव मंत्री, आलोक गोयल, निशांत मोदी, नितेश अग्रवाल, दीपा बंका, कंचन माहेश्वरी आदि मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत