भारत ने 500 मिलियन डॉलर के हथियार की डील रद्द, अब देश में होगा निर्माण

भारत ने 500 मिलियन डॉलर के हथियार की डील रद्द, अब देश में होगा निर्माण

इजराइल से स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइलों की डील को भारत ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के एक वायदे पर यह डील रद्द कर दी है। डीआरडीओ ने कहा कि वह दो सालों के भीतर ठीक इसी तरह की एंटी-टैंक मिसाइल बना लेगा। 
भारत ने इजरायल के साथ की गई करीब 35 हजार करोड़ की एक हथियारों की डील रद्द कर दी है । ये डील इजरायल से स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइलों को खरीदने की थी, लेकिन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के एक वायदे पर यह डील रद्द कर दी गई  है। डीआरडीओ ने कहा कि वह दो सालों के भीतर ठीक इसी तरह की एंटी-टैंक मिसाइल बना लेगा।  इस समझौते में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि इजरायल को इस डील के रद्द किए जाने की सूचना दे दी गई है। डीआरडीओ ने वीईएम टेक्नोलॉजी लिमिटेड के साथ मिलकर बिल्कुल वैसी ही मिसाइल बनाने का वादा किया है, साथ ही  इजरायल की तुलना में कम पैसे की मांग की है। ऐसे में भारत का डीआरडीओ के साथ जाना महत्वपूर्ण है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीआरडीओ मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) बनाने की दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। डीआरडीओ इससे संबंधित कई परीक्षण भी कर चुका है, जबकि डीआरडीओ ने दावा किया है कि पिछले साल सितंबर में ही इस मिसाइल को लेकर एक सफल परीक्षण अहमदनगर में किया गया था।
[URIS id=9499]
सेना अधिकारी व डीआरडीओ की हो चुकी है मुलाकात
डीआरडीओ से मिली जानकारी के अनुसार इस मिसाइल को लेकर भारतीय सेना के आला अधिकारियों और डीआरडीओ की मुलाकतें भी हो गई हैं साथ ही सेना से उनकी रक्षा संबंधी जरूरतों को भी समझ लिया।
मेक-इन-इंडिया को दिया बढ़ावा
रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार यह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक-इन-इंडिया पहल को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। रक्षा मंत्रालय के एक विश्वस्त सूत्र ने बताया कि आगामी दिनों में भारत लगातार दूसरों से रक्षा सामाग्र‌ियां आयात करने के बजाए खुद अपने देश में ऐसे मिसाइल और टैंक बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा
Sahibganj News: तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, सड़क की बनावट पर उठे सवाल
संस्कार भारती रांची का सावन मिलन, कजरी और कविताओं से सजा कार्यक्रम
Deoghar News: तीसरी सोमवारी पर कंट्रोल रूम से मेला क्षेत्र की निगरानी, कतार प्रबंधन पर प्रशासन की पैनी नजर