चेंबर चुनाव: 7वें दिन भी टीम किशोर का जनसंपर्क अभियान जारी
On
रांची: झारखंड चेंबर चुनाव को लेकर टीम किशोर मंत्री ने 7वें दिन भी चार खेमें में पदयात्रा व जनसंपर्क अभियान जारी रखा। लगभग 2700 व्यापारी, उद्योगपति व प्रोफेशनल सदस्यो से मुलाकात कर इन्होंने चेंबर निर्माण हक में नेतृत्व परिवर्तन की अपील की। पहला खेमा एसएन गांगुली रोड, लालजी हिरजी रोड, विष्णु टॉकीज लेन, राधेश्याम गैराज लेन सहित ओसीसी रोड के व्यापारियों से मिला, जबकि दूसरा खेमा सर्जना चौक के आगे, मेनरोड, महात्मागांधी मार्ग, चर्च रोड होते हुए वूल हाउस तक जनसंपर्क साधा।
तीसरा खेमा विभिन्न संस्थानों के वरिष्ठ पदाधिकारियों व सदस्यों से टीम के सदस्यों को जानने का आग्रह किया तो चौथे खेमा ने रातू रोड के एक साइड से होते हुए पिस्का मोड़, इटकी रोड, पंडरा रोड से पुनः रातू रोड के दूसरे साइड तक के व्यापारियों से जन संपर्क साधकर उन्हें अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। कई व्यापारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि रातू रोड की सड़कों का हाल बेहाल है। सड़कों, नालियों व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की दुर्दशा से व्यापार मंद व ठप पड़ा है। राजधानी रांची के स्वरूप में अमूलचूल परिवर्तन की आवश्यकता है। चेंबर के पदाधिकारियों को बड़े चश्मे से इन समस्याओं को देखना होगा। कहा कि केवल बंद कमरों में निजी कार्यो व छपास में सीमित रहकर राज्य व शहर के व्यापारिक व औधौगिक माहौल को सुखी समृद्ध नही बना सकते है।
इस बाबत किशोर मंत्री ने कहा कि चेंबर को राज्यव्यापी बनाने व राजधानी रांची को विशेष दर्जा के लिये हमारी टीम प्रतिबद्ध है। चेंबर मित्र सदस्यता विस्तार के विकल्प को लगाकर आम व्यापारियों को जोड़ना व सशक्त चेंबर का निर्माण कर राज्य व शहर में सुविधाओं व सौंद्रयीकरण के लिये संगठित आंदोलन किया जाएगा। कहा कि व्यापारी व व्यापार का हित हमारी टीम का सर्वोपरि ध्येय है। पूर्व अध्यक्ष अरुण बुधिया ने कहा कि मां की कोख से कोई नामचीन चेहरा व कार्यकर्ता जन्म नहीं लेता। पुरानी कहावत है कि पूत के पग पालना में ही दिख जाती है। माहेश्वरी सभा अध्यक्ष राजकुमार मारू ने टीम किशोर पर भरोसा जताने की अपील कर लोगों का समर्थन मांगा।
पदयात्रा व बैठक में पवन पोद्दार, अशोक नारसरिया, पवन मंत्री, किशन साबू, अंजलि जैन, प्रमोद सिंघनिया, नरेंद्र टिकमानी, मनोज बजाज, राज कुमार केड़िया, रवि शंकर शर्मा, अरुण शर्मा, राकेश जैन रारा, काशी कनोई, मोहित वर्मा, निखिल मोदी, सौरभ शाह, अभय बजाज, कौशल राजगढ़िया, अमरचंद बेगानी, मुरारी बजाज, मुकेश काबरा, प्रमोद सारस्वत, रोबिन गुप्ता, मंजीत जाजोदिया, सुशील बजाज, किरीट ठक्कर, बिन्नू ठक्कर, महेंद्र ठक्कर, उमाशंकर साबू, पंकज साबू, सहित टीम सदस्य में डॉ रमेश बजाज,अमित शर्मा, अर्पित जैन, दीपेश निराला, प्रकाश हेतमसरिया, बिनोद कुमार, संदीप कु अग्रवाल, विनय छापरिया, आदित्य मलहोत्रा, अमरेंद्र कु सिन्हा, अनिल कुमार, अरुण कु गुप्ता, ब्रजेश कुमार, जुवीन ठक्कर, किशोर मंत्री, आर.डी. सिंह, संजीत श्रीवास्तव, श्रवण कुमार, शैलेन्द्र कुमार सुमन, शिव कुमार परासर सहित निर्दलीय सदस्य आनंद जालान व कई समर्थक शामिल थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


Latest News







