बेरमो उपचुनाव : खम ठोंकने के लिए हैं सब तैयार, हर दल के दिग्गजों का यहां से दावा

बेरमो उपचुनाव : खम ठोंकने के लिए हैं सब तैयार, हर दल के दिग्गजों का यहां से दावा

बेरमो : राज्यसभा चुनाव और नयी प्रदेश कार्यकारिणी गठन के बाद विभिन्न पार्टियां बेरमो विधानसभा उप चुनाव की तैयारी में लगेंगी। सूत्रों के अनुसार अगर बात करें कांग्रेस पार्टी की तो झारखंड के पूर्व मंत्री रह चुके और इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री व बेरमो विधायक व दिग्गज कांग्रेस नेता स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद सिंह के प्रथम पुत्र और युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह का चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है और आपको बताते चलें कि कुमार जयमंगल काफी सक्रिय राजनीतिक के रूप में भी उभर सकते हैं क्योंकि इनका लोगों के बीच काफी अच्छा जनसंपर्क माना जा रहा है. राजेन्द्र प्रसाद सिंह के पुत्र होने के नाते इनको सहानुभूति वोट मिल भी सकता है.

Read Also: झारखंड : कोविड19 कंट्रोल रूम के कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन

अगर हम भाजपा की बात करें तो कयास लगाया जा रहा है कि बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भूतपूर्व विधायक योगेश्वर महतो, भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मृगांक शेखर, और 16 वीं लोकसभा सदस्य रवींद्र पांडेय या इनके पुत्र विक्रम पांडेय को उम्मीदवार बनाए जाने के संबंध में गोपनीय सर्वे किया जा रहा है.

आपको बता दें कि पिछली बार टुंडी से भाजपा ने प्रत्याशी के रूप में विक्रम पांडेय को अखाड़े में उतारा था. जबकि रोहित लाल सिंह, भरत यादव, भारतीय मजदूर संघ के नेता रवींद्र मिश्रा, बेरमो प्रमुख गिरजा देवी बेरमो से उपचुनाव लड़ने के लिए दावेदारी कर सकती हैं. गिरजा देवी का कहना है कि बेरमो से इस बार महिला को मौका मिलना चाहिए, जो भी हो बेरमो में चुनावी तापमान बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें: जमुआ में भाजपा का भव्य योग कार्यक्रम, महिलाओं और युवाओं की रही बड़ी भागीदारी

दूसरी ओर आजसू के संबंध में सूत्रों का कहना है कि वह भाजपा को समर्थन तो देगी लेकिर इसके एवज में चाहती है कि चंद्रप्रकाश चैधरी को केंद्र में मंत्री बनाया जाए. इस संबंध में चुनाव तिथि की घोषणा के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकती है और बताते चलें कि आजसू के वरीय नेता अनिल झा इन दिनों डोर टू डोर लोगों से संपर्क इस उम्मीद पर कर रहे हैं कि अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो मैदान में उतरने को तैयार हैं.

यह भी पढ़ें: KCC Loan Rules 2027: किसानों को बड़ी राहत, RBI के नए नियमों से मिलेगा बड़ा फायदा

पूर्व उर्जा मंत्री जनता दल यूनाइटेड के वरीय नेता लालचंद महतो ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा है कि अगर पार्टी अनुमति देगी तो वे भी चुनावी मैदान के अखाड़े में उतरेंगे. महतो का कहना है कि बेरमो विधानसभा क्षेत्र उनकी कर्म भूमि है इसलिए चुनावी अखाड़े में उतरने की उनकी भी प्रबल इच्छा है और अगर बात करें टिकट की तो अभी तक किसी भी पार्टी संगठन के द्वारा प्रत्यक्ष रूप से प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया गया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Koderma News: मुहर्रम पर सुरक्षा पुख्ता, चंदवारा पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल का आयोजन Koderma News: मुहर्रम पर सुरक्षा पुख्ता, चंदवारा पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल का आयोजन
Koderma News: एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, गुप्त सूचना और तकनीकी जांच से पकड़े गए स्नेचर
वन विभाग के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: दो साल में हाथियों ने ली दो दर्जन से अधिक जानें, खदेड़ने में नाकाम रही टीम
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
CCL दरभंगा हाउस में राजभाषा कार्यशाला आयोजित: नोडल अधिकारियों की भूमिका पर हुआ विशेष मंथन
Ranchi News: सेंट जेवियर्स कॉलेज, शारदा इन्फ्रासोल्यूशंस का शानदार कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
PM Kisan eKYC Online 2026: घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें eKYC, नहीं रुकेगी ₹2000 की किस्त
2029 की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
PM Kisan Beneficiary Status 2026: ऐसे चेक करें ₹2000 आया या नहीं, जानें पूरा तरीका
Deoghar News: फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोहनपुर से दबोचा गया
Ranchi News: सीआईटी में नशामुक्त भारत पर विचार गोष्ठी, शिक्षकों-कर्मचारियों ने ली सामूहिक शपथ
तेज रफ्तार वाहन रोकने पर मनबढ़ों का तांडव, घर में घुसकर पिस्तौल तानी; ग्रामीणों ने चार को दबोचा