जल्दबाजी में लगाया बांस का पोल, कभी भी हो सकती है दुर्घटना: ग्रामीण
रघुनंदन
द्वारपहरी(गिरिडीह): सदर व बिरनी प्रखंड के सीमा पर अवस्थित पहाड़पुर पंचायत के कुसम्भा नया टोला में मुख्यमंत्री जन संवाद केन्द्र रांची में शिकायत के बाद लगभग एक वर्ष पूर्व विधूत विभाग द्वारा आनन-फानन में गांव में बिजली का बल्ब तो जला दिया गया। लेकिन बिजली पोल के जगह पर लकड़ी का पोल लगा दिया गया। जो कभी भी ग्रामीणों के लिए घातक बन सकती है। ग्रामीणों ने लकड़ी को बदलकर बिजली का पोल लगाने के लिए विभाग को कई बार आवेदन देकर बिजली पोल लगाने की गुहार लगाया। लेकिन अब तक लकड़ी के जर्जर पोल को नहीं बदला गया है। जिससे ग्रामीण काफी भयभित नजर आने लगे हैं। ग्रामीण बालेश्वर पंडीत, लोकन मंडल, राजु मंडल, सुदेश मंडल आदि ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है कि मुख्यमंत्री जन संवाद केन्द्र में शिकायत के बाद विभाग द्वारा बांस के बल्ले के सहारे गांव में विधूत आपूर्ति कर दिया गया था।

क्या कहते हैं पदाधिकारी:यह भी पढ़ें: Shravani Mela 2026 : देवघर प्रशासन की डिजिटल पहल, श्रावणी मेला में फोटो अपलोड कर दर्ज करा सकेंगे शिकायतजेई विधूत विभाग गिरिडीह ग्रामीण क्षेत्र के संजय खालको ने कहा की वहां बिजली पोल लगाने के लिए विभाग तैयार है। लेकिन वहां के कुछ लोगों द्वारा चेनल व ट्रांस्फार्मर की भी मांग कर रहें हैं। वहां चेनल व ट्रांस्फार्मर के लिए स्टिमिट पास नहीं हुआ है। जिसके कारण पोल भी नहीं खड़ा हो पा रहा है।
Related Posts


Latest News







