समाज में हो सौहार्द्रपूर्ण माहौल का निर्माण: अधिवक्ता मो. रजाउल्लाह
On
रविन्द्र कुमार
कटकमसांडी(हज़ारीबाग): जिले के कटकमसांडी प्रखंड के आजादनगर अवस्थित प्रदाता मैरेज हाउस के प्रांगन में एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (एपीसीआर) के बैनर तले विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सह हाई कोर्ट के अधिवक्ता मो. रजाउल्लाह ने नागरिक अधिकारों की सुरक्षा कानून के बाबत लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में हमें भारतीय संविधान, कानून व न्याय व्यवस्था का सम्मान करना है और समाज में सौहार्दपूर्ण माहौल का निर्माण कर हिंदू मुस्लिम एकता को प्रगाढ़ बनाना है। उन्होने आगे कहा कि इस्लाम मजहब भी अमन व शांति का पैगाम देता है। उन्होने कहा कि किसी भी मुल्क की उन्नति व तरक्की में अमन व शांति की खास अहमियत होती है। उन्होने यह भी कहा कि एपीसीआर की गतिविधियों से जुड़कर आप एक स्वस्थ व न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम को एपीसीआर के राज्य सचिव मो. रजाउल्लाह, एपीसीआर के जिला संयोजक मो. तस्लीम प्रवेज, कौमी इत्तेहाद मोर्चा के जिलाध्यक्ष फिरोज खलीफा उर्फ राजा, समाजसेवी इस्लाम खान, विकर्षक नैय्यर रहमान, अनवर हुसैन, मो. मुसर्रफ आदि ने सम्बोधित किया।
मंच संचालन मो. फरीद आलम व धन्यवाद ज्ञापन मुसर्रफ आलम ने किया। मौके पर तौफीक अहमद, वकील अहमद, मो. असलम, मो. कौसर खान, मिन्हाज अख्तर, मो. मुसर्रफ अंसारी, अब्दुल रसीद, मो. साजिद हुसैन, शमीम अंसारी, मो. इम्तियाज अंसारी, मो. सलाम, मो. जमाल, मो. कलाम, मो. वाहिद सहित दर्जनों प्रबुद्धजन मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित









